Traffic Update

Traffic Update: नोएडा-ग्रेटर नोएडा..घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Traffic Update: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोग यह खबर जरूर पढ़ें

Traffic Update: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि भंगेल एलिवेटेड रोड (Bhangel Elevated Road) का काम तेजी से हो रहा है। काम होने के कारण से नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) की अपील के बाद ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने भंगेल के पास की कुछ सड़कों पर आने वाली 31 मार्च तक के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान (Traffic Diversion Plan) लागू कर दिया है। सेक्टर-41 अगाहपुर से फेज-टू के गंदे नाले तक बन रहे इस एलिविटेड रोड पर गर्डर रखने का काम जोरों पर है।
ये भी पढ़ेंः Noida से दिल्ली..बिल्डरों में हड़कंप क्यों मचा है?

Pic Social Media

नोएडा प्राधिकरण की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक भंगेल एलिवेटेड रोड निर्माण चलने के कारण से 30 दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इस क्रम में विश्वकर्मा रोड पर बरौला टी पॉइंट से डायवर्जन लागू किया गया है। सेक्टर-107 की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर-100, सेक्टर-107 ट्रैफिक सिग्नल से बाएं की तरफ मुड़ेंगे। इसके बाद वोडा महादेव मंदिर के सामने से होते हुए सेक्टर-49 चौराहे से आगे बढ़ सकेंगे। वहीं, सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन की ओर से आने वाले वाहन, जो हाजीपुर जाना चाहते हैं, उन्हें भी वैकल्पिक मार्ग से जाना होगा।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Ace City में रहने वाली कंपनी सेक्रेटरी आकांक्षा गोयल की एक्सीडेंट में मौत

ट्रैफिक पुलिस की होगी तैनाती

डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने जानकारी दी कि बरौला टी पॉइंट (Barola Tea Point) सेक्टर-49 चौराहे पर ट्रैक को कनेक्ट करने के लिए गर्डर रखने का काम पूरा तो हो गया है लेकिन कई काम अभी भी बाकी हैं। इसी के नीचे से सेक्टर-107 से आने वाले वाहन आगे सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन की ओर जाते हैं। जिसमें से हर दिन लाखों वाहन निकलते हैं। इसलिए यहां डायवर्जन का प्लान लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन रास्तों पर डायवर्जन लागू किया गया है, वहां ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। यहां पर ट्रैफिक बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके बाद वाहन चालक आगे बढ़ेगा तो उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।