UP के इस ज़िले की SDM बनी ग्रेटर नोएडा की बेटी..पहले ही प्रयास में किया था टॉप

उत्तरप्रदेश ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा की बेटी इशिता किशोर (Ishita Kishore) को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में उप जिलाधिकारी (SDM) बनाया गया है। इशिता किशोर ने UPSC की साल-2023 की परीक्षा में देश में नम्बर-1 स्थान हासिल करके एक नया इतिहास रच दिया था। ग्रेटर नोएडा में रहने वाली इशिता किशोर को IAS यूपी कैडर (UP Cadre) मिला है। ग्रेटर नोएडा की इस बेटी की IAS की व्यवहारिक ट्रेनिंग अब पूरी हो चुकी है। अब उन्हें अंडर ट्रेनिंग प्रैक्टिकल टेऊेनी के तौर पर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में SDM नियुक्त किया गया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से कनेक्ट होगा ज़ेवर एयरपोर्ट..यहां के लोगों की चाँदी

Pic Social media

जानिए इशिता किशोर को

आपको बता दें कि UPSC का साल 2023 में रिजल्ट आया तो ग्रेटर नोएडा में रहने वाली इशिता किशोर का नाम सुर्खियों में छा गया था। इशिता किशोर ने भारत की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली UPSC की परीक्षा में देश में पहला स्थान लाई। UPSC की परीक्षा टॉप करने के कारण इशिता किशोर ग्रेटर नोएडा समेत पूरे देश की लाडली बेटी बन गई हैं।

ये भी पढे़ंः Noida में बन रहा है लक्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट..सिंगापुर की फीलिंग के लिये चुकाने होंगे इतने करोड़

भारत की सबसे महत्वपूर्ण व प्रतिष्ठित सर्विस UPSC की परीक्षा में टॉप करने वाली इशिता किशोर मूल रुप से बिहार के पटना की हैं। उनके पिता का नाम विंग कमांडर स्व. संजय किशोर है। उनकी माता ज्योति किशोर हैं जो एक हाउस वाइफ हैं। इशिता के बड़े भाई श्याम किशोर है, जो एक जाने माने वकील हैं। इशिता किशोर ग्रेटर नोएडा में जलवायु विहार सोसायटी में रहती हैं। उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज आफ कॉमर्स से इकनामिक्स में ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के बाद से ही उन्होंने UPSC की परीक्षा की तैयारी में लग गई थी। साल 2023 की UPSC की परीक्षा के परिणाम में इशिता किशोर ने देशभर में प्रथम स्थान पर रहकर सबका दिल जीत लिया है। इशिता ग्रेटर नोएडा से लेकर देशभर के घर घर की बेटी बन गई है।