खुशख़बरी..सराय काले खां से मेरठ दौड़ेगी Rapidex..तारीख़ नोट कर लीजिए

दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Rapidex: देश को अपनी पहली रैपिड रेल मिल गई है। जो पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के हरी झंडी दिखाने के बाद प्रायॉरिटी सेक्शन दुहाई से साहिबाबाद के बीच दौड़ने लगी है। वैसे तो रैपिड रेल का सीधा रूट नोएडा में नहीं जुड़ रहा है। लेकिन, नोएडावासियों के लिए दिल्ली से गाजियाबाद (Ghaziabad) और मेरठ (MEERUT) तक चलने वाली हाईस्पीड रैपिड रेल ज्यादा दूर नहीं होगी। शहर से ब्लू लाइन मेट्रो पकड़ कर रैपिड रेल (Rapid Rail) का सफर किया जा सकेगा। शहर के सबसे नजदीकी स्टेशन दिल्ली में ब्लू लाइन के न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन (Metro station) और रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के अशोक नगर स्टेशन को फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा। यहां पर हाईस्पीड रेल का मेट्रो स्टेशन व रूट का काम चल रहा है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR के लिए बड़ी खुशखबरी..जानिए कहां-कहां दौड़ेगी Rapidex

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida से एयरपोर्ट जाना होगा आसान..Yamuna Expressway होगा कनेक्ट
स्टेशन को न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन (New Ashok Nagar Metro Station) से एफओबी (FOB) के माघ्यम से जोड़ दिया जाएगा। दावा यह भी किया जा रहा है कि 2025 तक दिल्ली से मेरठ के बीच हाईस्पीड रेल का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद फिर नोएडा से न तो तो सराय काले खां दूर होगा न ही पुराना गाजियाबाद और मेरठ। कई सेक्टर के लोगों का साहिबाबाद जाने के लिए भी शहर का चक्कर समाप्त होगा।
2025 से शुरू हो जाएगा सफर
एनसीआरटीसी की माने तो दिल्ली के सरांय काले खां से मेरठ 82.15 किलोमीटर के ट्रैक पर 2025 से रैपिड रेल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। फिर यह सफर 60 मिनट में पूरा होगा। एनसीआरटीसी के प्लान के मुताबिक न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन और अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन को जोड़ने के लिए 90 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा एफओबी बनाया जाएगा।
फओबी मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल को सीधे-सीधे आरआरटीएस स्टेशन से जोड़ेगा। आरआरटीएस स्टेशन पर दो एफओबी और बनेंगे, जो चिल्ला गांव मयूर विहार और न्यू अशोक नगर के लोगों को सहूलियत देंगे। इससे नमो भारत का सफर आसानी से किया जा सकेगा।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi