Delhi

Delhi: दिल्ली में घंटों बिजली गायब, केजरीवाल बोले BJP ने बर्बाद कर दिया सिस्टम

दिल्ली दिल्ली NCR राजनीति
Spread the love

Delhi: दिल्ली में बिजली कटौती पर राजनीति हलचल तेज, केजरीवाल ने BJP सरकार पर साधा निशाना

Delhi News: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से दिल्ली सरकार पर जोरदार हमला बोला है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली में बिजली कटौती (Electricity Cut) को लेकर बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Sarkar) को घेरने की कोशिश की है। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात को राजधानी की कई जगहों पर बिजली की कटौती हुई, जिससे लोग परेशान रहे। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 10 सालों में दिल्ली के बिजली सिस्टम (Power Systems) को बड़ी मुश्किल से ठीक किया था। लेकिन बीजेपी सरकार ने उसे खराब कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः Delhi: शिक्षा माफिया के खिलाफ गरजे सिसोदिया, कहा केजरीवाल सरकार होती तो 24 घंटे में होती कार्रवाई

हमने पीक डिमांड में भी नहीं काटी बिजली

सोशल मीडिया एक्स पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक पोस्ट करते हुए कहा कि 9 अप्रैल को दिल्ली में पीक डिमांड 5462 MW थी। इतने में ही बुधवार को पूरी रात राजधानी में कई जगहों पर कई-कई घंटे बिजली गायब रही। जबकि पिछले साल इसी सीजन में पीक डिमांड करीब 8500 MW थी। इसके बाद भी उनकी सरकार ने दिल्ली में कहीं पर भी बिजली कटौती नहीं की थी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अभी तो गर्मी शुरू हुई है, आगे क्या होगा?-केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा कि अभी तो दिल्ली में गर्मी पड़नी शुरू हुई है। आने वाले दिनों में जब गर्मी और बढ़ेगी तो बिजली की डिमांड भी बढ़ेगी, तब क्या होगा। केजरीवाल (Kejriwal) ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले दस साल में दिल्ली के बिजली सिस्टम को बहुत ही मुश्किल से ठीक किया था। किसी भी चीज को सही करने में बरसों लग जाते हैं, लेकिन उसे ख़राब दो दिनों में ही कर दिया जाता है।

ये भी पढे़ंः IGI AirPort जाना होगा आसान..बिना जाम फर्राटा भरेगी आपकी गाड़ी

दिल्ली में बिजली कटौती को लेकर दिल्ली की पूर्व आतिशी ने भी बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कल रात को दिल्ली वाले बहुत परेशान रहे। जगह जगह पर लंबे लंबे पॉवर कट हुए। रात भर मुझे दिल्ली के अलग अलग हिस्सों से मेसेज और कॉल आए। लोग बहुत परेशान हैं, लेकिन भाजपा की दिल्ली सरकार सो रही है…

गर्मी से बेहाल है दिल्ली

आपको बता दें कि दिल्ली में फरवरी से ही गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी। मार्च का महीना आते आते गर्मी भयंकर रूप ले ली। अप्रैल में पिछले तीन दिनों 7 से 9 अप्रैल तक न सिर्फ गर्म हवाएं चलीं बल्कि दिल्ली भट्टी की तरह जलने लगी। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लू और गर्मी से लोग परेशान दिखे। इस बीच अरविंद केजरीवाल का आरोप है कि दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को कई घंटों तक बिजली की कटौती की गई। आगे जब और गर्मी पड़ेगी तो क्या होगा।