Delhi Election

Delhi Election: CM भजनलाल ने आप-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- दिल्ली में दिया तले अंधेरा जैसा हाल

दिल्ली राजनीति राजस्थान
Spread the love

Delhi Election: CM भजनलाल ने दिल्ली चुनाव में किया प्रचार, विरोधियों पर बोला जोरदार हमला

Delhi Assembly Election: दिल्ली चुनाव (Delhi Election) में बीजेपी अपने स्टार प्रचारकों के साथ मौदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बार दिल्ली की सत्ता में आने की पूरी कोशिश कर रही है। बीजेपी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए स्टार प्रचारक राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली पहुंचे है। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) रिठाला विधानसभा, गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस के पदचिह्नों पर चल रही है और इसके लोग भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए हैं।

ये भी पढ़ेंः Delhi Election में CM भजनलाल की एंट्री, BJP प्रत्याशियों के लिए किया प्रचार, विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम शर्मा ने कहा कि आप पार्टी (Aam Aadmi Party) के लोग खुद को ईमानदारी का जनक बताते थे लेकिन सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार में डूब गए। आप भी कांग्रेस के पद चिह्नों पर चल रही है। ये लोग जाति और धर्म की बात करते हैं, लेकिन बीजेपी सबका साथ, सबका विकास की राह पर चलते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सिद्धांतों पर काम करती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आघे कहा कि दिल्ली की वर्तमान सरकार जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई और दिल्ली में भ्रष्टाचार का मॉडल दिया। क्लासरूम बनाने के नाम पर इन्‍होंने 1300 करोड़ रूपये का घोटाला किया। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी 65 हजार फर्जी लैब परीक्षण कर 300 करोड़ रूपये का घोटाला किया है। इसके साथ ही दिल्ली की वर्तमान सरकार ने 2,800 करोड़ रूपये का शराब घोटाला भी किया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: 19 फरवरी को पेश होगा भजनलाल सरकार का तीसरा बजट, 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र

PM मोदी ने सभी वर्ग को दिया सम्मान-सीएम शर्मा

सीएम भजनलाल शर्मा ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा, महिला, किसान और मजदूर को आगे बढ़ाने और सम्मान देने का काम किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद गरीब कल्याण, देश के विकास, आतंकवाद-नक्सलवाद के खात्मे और दुनिया में भारत के बढ़ते गौरव के रूप में हमने देश में परिवर्तन देखा है।
उन्होंने कहा कि राजस्‍थान, हरियाणा और महाराष्‍ट्र जैसे राज्यों में भी बीजेपी की डबल इंजन की सरकारें अपने घोषणा पत्रों के वादे पूरे करने का काम कर रही है और विकास के कार्य कर रही है। सीएम ने कहा कि देश की राजधानी होने के बावजूद दिल्ली का बुरा हाल है। यह दिया तले अंधेरा जैसी स्थिति है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि हम एक मटका भी खरीदकर लाते हैं तो उसे अच्छी तरह ठोक बजाकर देखते हैं। इसी प्रकार पांच साल के लिए सरकार चुनते समय भी हमें अपने हितों के बारे में सोच-समझकर वोट देना चाहिए।