Delhi Election: CM भजनलाल ने दिल्ली की चुनावी सभा,विरोधियों पर लगाए बड़े आरोप
CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Election) को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए दिल्ली में चुनावी रैली की। सीएम शर्मा (CM Sharma) ने जगतपुरी कृष्ण नगर, द्वारका में चुनाव-प्रचार किया। बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर अनिल गोयल के लिए लोगों से वोट करने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में जनसभा में मौजूद सभी माताओं,बहनों का आभार जताया और कहा कि अब की बार दिल्ली में बीजेपी (BJP) की सरकार बनेगी।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: 19 फरवरी को पेश होगा भजनलाल सरकार का तीसरा बजट, 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहाकि दिल्ली के लोगों को झूठे सपने दिखाने वालों का अंत होने वाला है। पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में देश में हम सभी को बदलाव दिखाई देने लगा है। दिल्ली में जो भ्रष्टाचार हुआ है,वो आपके सामने है। सीएम भजनलाल ने आप प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके मंत्री,विधायक भ्रष्टाचार में आखंठ डूबे हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
विरोधी दलों पर बोला जोरदार हमला
बीजेपी (BJP) के स्टार प्रचारक भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार संकल्प पत्र को पूरा करेगी। दिल्ली की वर्तमान सरकार ने तो दिल्ली में भी वादे किए थे,लेकिन पूरे नहीं किए। 130 करोड़ रुपए का घोटाला कर दिया, यह महाघोटालेबाज पार्टी है। तीन विधायक घोटालों के आरोप में जेल जा चुके हैं। हम युवा,महिला,किसान और मजदूरों के उत्थान की बात करते हैं।
ये भी पढ़ेंः Republic Day: 2 दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह का हुआ आगाज, CM भजनलाल ने उठाया ड्रोन शो का लुफ्त
बीजेपी करती है अपना वादा पूरा
मुख्यमंत्री आगे कहा कि जहां बीजेपी की सरकार होती है, वहां संकल्प पत्र में किए गए सभी वादे पूरे किए जाते हैं। राजस्थान में हमारी सरकार ने 50 से 55 प्रतिशत वादे को इतने कम समय में ही पूरे कर दिए हैं। इसी प्रकार दिल्ली में भी डबल इंजन बीजेपी सरकार यहां की जनता से किया अपना हर वादा पूरा करेगी। दिल्ली की हर गरीब महिला को हर महीने 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता और वरिष्ठ नागरिकों को 2,500 रुपए और विधवा एवं असहाय महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए पेंशन मिलेगी, साथ ही एससी और एसटी छात्रों को हर महीने 1,000 रुपए का वजीफा भी दिया जाएगा। सीएम शर्मा ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपए की आर्थिक मदद और 6 पोषण किट देगी, तथा 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। इसके साथ ही होली और दिवाली पर हर घर को एक-एक मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज मिलेगा।
