Delhi Election 2025: दिल्ली की जीत से खुश हुए PM मोदी, कही ये बड़ी बात
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Election 2025) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली का किला फतह कर लिया है। पार्टी दो-तिहाई सीटें जीतकर दिल्ली (Delhi) की सत्ता में 27 साल बाद वापसी करने जा रही है। साल 2015 से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) को इस बार हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गदगद हैं। पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट में इसे विकास और सुशासन की जीत बताया है। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि जनशक्ति सर्वोपरि है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान के गांव से शहर का सफर होगा आसान, भजनलाल सरकार चलाने जा रही है 365 नई बसें
दिल्ली की जनता को पीएम मोदी ने दी गारंटी
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने आगे लिखा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। पीएम ने कहा कि मुझे बीजेपी के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, शाम 4 बजे तक दिल्ली की दिल्ली की 70 में से 48 पर बीजेपी को जीत मिलती दिख रही है तो वहीं 22 सीटों पर आप को जीत मिलती दिखाई दे रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दिल्ली के परिणामों को झूठ के शासन का अंत और विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि दिल्ली के दिल में मोदी…. दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के शीशमहल को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा।
ये भी पढ़ेंः MP News: एमपी के इस इलाके में बनेगा 9वां टाइगर रिजर्व, CM मोहन यादव ने कर दी बड़ी घोषणा
गृह मंत्री ने कहा कि यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है। दिल्ली में झूठ के शासन का खंत हुआ है। यह अहंकार और अराजकता की हार है। शाह ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्लीवासियों ने इस चुनाव में बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे काह कि जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।
