9 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
9 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि रविवार शाम 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। 9 फरवरी को शाम 5 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 26 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। साथ ही रविवार शाम 5 बजकर 53 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 9 फरवरी को तिल द्वादशी है।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से कार या बाइक करें पार्क, एक्सीडेंट से बचेंगे

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन करियर के मामले में बेहद शुभ है। भाग्य आपका साथ देगा और तरक्की के रास्ते खुलेंगे। धन और सम्मान में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश के लिए दिन अच्छा है, आपको आगे चलकर बेहतर रिटर्न मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में कुछ नए बदलाव होंगे जो लाभदायक साबित होंगे। मेष राशि वालों का दिन लाभ और तरक्की होगा। उत्साह और उमंग से भरा रहेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे। आप उन्हें कहीं शॉपिंग पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर में यदि कुछ काम पेंडिंग पड़े थे, तो उन्हें भी पूरा करने के लिए आपको समय निकालना होगा। आपकी माताजी आपको ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकती हैं। आपकी बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों को करियर में मेहनत करने से मनचाही सफलजा प्राप्त होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए काम में निवेश से लाभ होगा। शाम के समय परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाहन खराब होने से आपको नुकसान हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकता है। इसलिए धैर्य से काम लें और जल्दबाजी से बचें। समझदारी से काम लेने पर ही परेशानियों से बचा जा सकता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपके कामों से आपके जूनियर भी आपसे काफी खुश रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को भी आसानी से निभाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। आपका कोई दोस्त आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। आप किसी से मांग कर यदि वाहन चलाएंगे, तो उसमें दुर्घटना होने की संभावना है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों का दिन लाभदायक है। किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। शान-शौकत पर खर्च करेंगे, लेकिन गरीबों की मदद करने से खुशी मिलेगी और पुण्य की प्राप्ति होगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। शाम से रात तक खुशी और सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके लिए तरक्की के योग बने हैं और मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। यदि आपने काम पर ध्यान लगाया और अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दिया था, तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कोई काम समय से पूर्ण न होने से आपको अपने पिताजी से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपने कामों को छोड़कर किसी दूसरे के कामो में ना पड़े।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को परिश्रम से सफलता मिलेगी और समाज और परिवार से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकार में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। साहस और पराक्रम की प्रशंसा होगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा और आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। आपका दिन लाभ से भरा होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मान सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि निखरेगी, जिससे आपके समर्थन में भी इजाफा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का रिश्ता बेहतर रहेगा। आपको किसी काम में पार्टनरशिप करने से बचना होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए दिन लाभदायक है। सामाजिक गतिविधियों में मन लगेगा और सम्मान में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में थोड़ी कमी आ सकती है। अपने मन की बात किसी से जल्दी न कहें, इससे रुका हुआ धन मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें और खानपान पर नियंत्रण रखें। लापरवाही से बचें। आपके लिए करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कहीं से आपके लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
ये भी पढ़ेः Rashifal: बुध-शनि का दशांक योग..इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी आपको अपने क्रोधी स्वभाव में बदलाव लाना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर डिस्कशन कर सकते हैं। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर निपटाना बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों का दिन करियर में लाभ और तरक्की वाला है। आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। नई योजनाओं से भविष्य में लाभ होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अच्छे कर्मों से परिवार का नाम रोशन होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शाम का समय परिवार के साथ आनंद और तरक्की से भरा होगा। सैर-सपाटे में मन लगेगा। घर के प्रयोग से जुड़ी कोई जरूरी चीज की खरीद कर सकते हैं। आपको धन सम्मान के मामले में लाभ होगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को यदि कोई पढ़ाई लिखाई से संबंधित समस्या चल रही है, तो वह अपने सीनियर की मदद से दूर कर सकते हैं। आपका धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
