Delhi Election: जानिए दिल्ली का कौन बनेगा CM? किसके सिर सजेगा ताज
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। इस बार दिल्ली में बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 सालों के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। जनता ने इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है। दस सालों से दिल्ली की गद्दी पर बैठी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को इस बार हार का सामना करना पड़ा है। खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार बीजेपी (BJP) को 48 तो आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस (Congress) इस बार भी दिल्ली चुनाव में पूरी तरह से मात खा गई है। दिल्ली जीत के बाद बीजेपी ऑफिस में जश्न का माहौल है।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: हल्द्वानी में निरीक्षण के दौरान CM धामी ने दीवार पर बनाई पेंटिंग, कर्मियों का बढ़ाया उत्साह

दिल्ली में बीजेपी (BJP) की जीत के बाद सबकी नजर अब इस बात पर टिकी है कि बीजेपी दिल्ली में किसी मुख्यमंत्री (CM) बनाती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी ने 36 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके बाद पार्टी की तरफ से सीएम पद के दावेदारों को लेकर कयास तेज हो गए हैं। हालांकि, बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने साफ कर दिया है कि इस फैसले का हक सिर्फ पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व के पास है।
बीजेपी के पास कौन-कौन हैं बड़े चेहरे?
प्रवेश वर्मा
आपको बता दें कि दिल्ली की सत्ता 27 सालों बाद बीजेपी (BJP) के हाथ में आई है। दिल्ली में बीजेपी के पास कई मजबूत चेहरे हैं, जो मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हो सकते हैं। इनमें सबसे पहला नाम प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) का है, जो पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) ने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा नतीजे आते ही गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच गए। इससे सियासी गलियारे में उनके नाम की चर्चा तेज हो गई है।

विजेंदर गुप्ता
इस बार भी रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता (Vijendra Gupta) को जीत मिली है। दिल्ली में AAP के प्रभुत्व के बाद भी इन्होंने 2015 और 2020 दोनों चुनावों में रोहिणी सीट पर जीत हासिल की थी। दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष हैं और इन्होंने दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। आप की चुनावी लहर के खिलाफ उनका अनुभव और लचीलापन उन्हें शीर्ष पद के लिए मजबूत दावेदार बनाता है।
ये भी पढे़ंः Haryana: CM Nayab Saini ने 20 निर्वाचन क्षेत्रों की 83 सड़कों के लिए 77 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी
दुष्यंत गौतम
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए तीसरे प्रमुख दावेदार के रूप में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम का नाम सामने आ रहा है। दलित चेहरा होने के कारण सीएम के प्रबल उम्मीदवार माने जा रहे हैं। दुष्यंत गौतम करोल बाग आरक्षित सीट से आप के तीन बार के विधायक विशेष रवि के खिलाफ चुनाव में उतरे थे। गौतम ने राज्यसभा सांसद के रूप में भी कार्य किया है और छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं। 2008 और 2013 में कोंडली से हार के बावजूद उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मनजिंदर सिंह सिरसा
इसके अलावा बीजेपी के सीनियर नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) के नाम की भी चर्चा मुख्यमंत्री पद की रेस में है। उन्हें पार्टी ने राजौरी गार्डन से उम्मीदवार बनाया था। जहां उन्होंने 1800 वोटों से आम आदमी पार्टी की धनवती चन्दीला को हराया। राजौरी गार्डन पंजाबी बहुल सीट है।
मनोज तिवारी
बीजेपी (BJP) की ओर से सीएम पद का दूसरा संभावित उम्मीदवार मनोज तिवारी हो सकते हैं। मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से तीसरी बार सांसद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मनोज तिवारी के काम से खुश होकर BJP उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप सकती है।
बांसुरी स्वराज
पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पूर्व सीएम सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज भी सीएम की रेस में शामिल हैं। नई दिल्ली से पहली बार सांसद बनने वाली बांसुरी ने बहुत तेजी से बीजेपी में अपनी पहचान बनाई है। बांसुरी स्वराज नई दिल्ली सीट से सांसद हैं। हाई-प्रोफाइल राजनीतिक शुरुआत वाली बांसुरी को भी सीएम पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
