Greater Noida West: पंचशील हाईनिश सोसाइटी में हैट वर्षों की भाँति आज अत्यंत आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण के बीच सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन संपन्न हुआ। भगवान शिव के पूजन-अर्चन और अभिषेक हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु निवासियों ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ भाग लिया, करीब 100 से अधिक संख्या में परिवार माँधे प्रांगण में बैठकर आयोजन संपन्न किया।
ये भी पढ़ें: Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो ना आने के पीछे सबसे बड़ा रोड़ा ये है!

इस विशेष आयोजन में शुभ मुहूर्त में वेद मंत्रों और रुद्रपाठ के सस्वर उच्चारण के बीच भगवान भोलेनाथ का जल, दूध, दही, शहद, घी व पंचामृत से अभिषेक किया गया। पूजा में सहभागी सभी श्रद्धालु भक्तों ने दूध कलश और बेलपत्र अर्पण करते हुए अपने परिवार व सोसायटी की सुख-शांति और कल्याण की कामना की।
पूजा के दौरान सोसायटी परिसर शिवमय हो उठा, भक्ति संगीत, भजन और मंत्रोच्चारण से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों व महिलाओं सहित अनेक परिवारों की सहभागिता ने आयोजन को अत्यंत सद्भावना और सामाजिक एकता का प्रतीक बना दिया।
ये भी पढ़ें: Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में 3 दिन में 2 बार गिरा प्लास्टर, लोगों में दहशत
सामूहिक रुद्राभिषेक के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और संतोष व आनंद की अनुभूति प्राप्त की।संपूर्ण आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था का प्रकटन था, अपितु सोसाइटी में आपसी भाईचारे, सौहार्द व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना भी था।
