Delhi

Delhi: CM रेखा गुप्ता ने वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, बोलीं ‘भगवान वाल्मीकि हैं प्रेरणास्रोत’

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi News: दिल्ली में महर्षि वाल्मीकि जयंती का पर्व पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया।

Delhi News: दिल्ली में महर्षि वाल्मीकि जयंती (Maharishi Valmiki Jayanti) का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजधानी के विभिन्न हिस्सों में स्थित वाल्मीकि मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए, जिनमें भजन-कीर्तन, भंडारे और शोभायात्राएं शामिल रहीं। त्रिलोकपुरी में आयोजित वाल्मीकि दलित महापंचायत कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने भाग लिया और भगवान वाल्मीकि को नमन किया।

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

सीएम रेखा गुप्ता हुईं शामिल, कही प्रेरणादायक बातें

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने त्रिलोकपुरी में आयोजित वाल्मीकि दलित महापंचायत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा, ‘भगवान वाल्मीकि हमारे लिए महान प्रेरणास्रोत हैं। उनकी शिक्षाएं और आदर्श समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।’ उन्होंने वाल्मीकि समाज के बीच उपस्थित होने पर विशेष खुशी जताई।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वाल्मीकि जी की शिक्षाओं का आधुनिक रूप

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि की अमर कृति ‘रामायण’ करुणा, समानता और श्रम की गरिमा का संदेश देती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का संकल्प वाल्मीकि जी की शिक्षाओं का आधुनिक रूप है। यह संकल्प समाज के हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान प्रदान करता है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Delhi में दिव्यांगों की देखभाल करने वालों को मिलेंगे 6 हजार रुपये महीना, जानिए आवेदन कैसे करें?

समरस समाज का संकल्प

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने दिल्ली सरकार के ‘समरस समाज’ के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति को विकास, सम्मान और सहभागिता का समान अधिकार सुनिश्चित करना है। उनका विजन है कि दिल्ली सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता की आदर्श ‘राम नगरी’ के रूप में स्थापित हो। इस अवसर पर विधायक रविकांत जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।