Astrology: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुधादित्य राजयोग को बेहद शुभ और फलदायक माना जाता है।
Astrology: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुधादित्य राजयोग (Budhaditya Rajyog) को बेहद शुभ और फलदायक माना जाता है। जब सूर्य और बुध एक ही राशि में युति करते हैं, तब यह राजयोग बनता है। जिन लोगों की कुंडली में यह योग बनता है, उन्हें जीवन में यश, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और सफलता प्राप्त होती है। 17 अक्टूबर को यह शुभ योग तुला राशि में बनने जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन खासतौर पर तीन राशियों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है। इन राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, करियर में उन्नति और पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
इन राशियों की चमक सकती है किस्मत
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह राजयोग गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में बनेगा, जो वाहन और संपत्ति से संबंधित है। इस अवधि में आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नए प्रोजेक्ट्स या डील्स मिलने की संभावना है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। इस समय वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े सौदों से मुनाफा होने की उम्मीद है। माता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और नौकरी-व्यापार में प्रगति के प्रबल आसार हैं। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग बेहद सकारात्मक रहेगा, क्योंकि यह योग उनकी गोचर कुंडली के प्रथम भाव में बनेगा। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जबकि अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को इस अवधि में किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा, आपकी इच्छाएं पूर्ण होने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग दशम भाव में बनेगा, जो करियर और व्यवसाय से जुड़ा है। इस योग के प्रभाव से बेरोजगार लोगों को नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस दौरान आपके रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू हो सकते हैं, जो भविष्य में बड़ा लाभ देंगे। व्यापारियों के लिए मुनाफे के कई शुभ अवसर बनेंगे। रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को भी इस अवधि में अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही, पिता के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मकता आएगी।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
