Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले पैसेंजर्स के लिए अच्छी खबर है।
Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले पैसेंजर्स (Passengers) के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) का टर्मिनल 1 बनकर पूरी तरह से तैयार है, जो कि 15 अप्रैल से चालू हो जाएगा। इसके बाद, यात्रियों को T3 जाने की कोई जरूरत नहीं होगी। बता दें कि इस निर्णय से टर्मिनल-2 की लगभग 270 उड़ानें टर्मिनल-1 पर स्थानांतरित (Transferred) कर दी जाएंगी। इसके लिए एयरलाइंस अकासा (Airlines Akasa) और इंडिगो को सूचित कर दिया गया है। वर्तमान में, टर्मिनल-2 से रोजाना लगभग 46,000 यात्री सफर करते हैं। टर्मिनल-1 के पूरी तरह से खुलने से टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 पर यात्रियों की भीड़ में कमी आएगी, जिससे यात्रियों का सफर और भी आरामदायक होगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Delhi-Meerut Expressway: अगले एक हफ्ते तक दिल्ली से मेरठ जाने वाले सावधान!

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
दिल्ली एयरपोर्ट लिमिटेड (Delhi Airport Limited) के मुताबिक, टर्मिनल-1 को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। इसका विस्तार और आधुनिकीकरण का काम पूरा हो चुका है। मार्च 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस टर्मिनल का उद्घाटन किया था, लेकिन अब एक साल बाद इसका पूरा हिस्सा यात्रियों (Passengers) के लिए खोल दिया जाएगा। इस समय, टर्मिनल-1 से लगभग 45 विमान उड़ान भरते हैं, लेकिन नए टर्मिनल-1 के खुलने से प्रतिवर्ष लगभग 4 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे।
जानें क्या होंगे बदलाव?
- टर्मिनल-1 के आगमन और प्रस्थान क्षेत्र को 55,740 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 2,06,950 वर्ग मीटर कर दिया गया है।
- अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यात्रियों का सफर और भी सुविधाजनक होगा।
- सभी प्रवेश गेटों पर फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (डीजी यात्रा) लगाया गया है।
- सुरक्षा जांच को और भी आसान बनाने के लिए 20 ऑटोमेटेड ट्रे रिट्राइवल सिस्टम लगाए गए हैं।
- बैगेज हैंडलिंग के लिए इंडिविजुअल कैरियर सिस्टम की व्यवस्था की गई है।
- 108 कॉमन यूसेज सेल्फ सर्विस कियोस्क चेक-इन और सेल्फ सर्विस के लिए लगाए गए हैं।
- 100 चेक-इन काउंटर और 36 सेल्फ बैगेज ड्रॉप कियोस्क की व्यवस्था की गई है।
- बैगेज हैंडलिंग क्षमता को प्रति घंटे 3,240 से बढ़ाकर 6,000 किया गया है।
- यात्री प्रवेश के लिए 29 नए प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
- यात्रियों की सुविधा के लिए प्रार्थना कक्ष के साथ-साथ योगा कक्ष भी तैयार किया गया है।
- लाउंज, मेडिकेशन रूम, बेबी केयर रूम, शौचालय, और चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
- टर्मिनल-1 दोनों ही आगमन और प्रस्थान स्थान मेट्रो सेवा से जुड़े हुए हैं, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।
ये भी पढ़ेः DDA Flat: DDA लाया है लग्ज़री हाउसिंग स्कीम..क़ीमत भी जान लीजिए

हर यात्री को मिले बेहतरीन सुविधा
Dial के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार के मुताबिक ‘एयरपोर्ट (Airport) पर बढ़ रही यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों का सफर और भी सुविधाजनक होगा। हमारा उद्देश्य है कि हर यात्री को बेहतरीन सुविधा मिले।’
