Deepak chaurasiya set play new inning with national hindi news channel

Deepak Chourasia: क्या फिर से टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं दीपक चौरसिया?

TV
Spread the love

Deepak Chaurasia: दीपक चौरसिया..नाम ही काफी है..सूत्रों के मुताबिक दीपक चौरसिया(Deepak Chourasia) एक बार फिर से टीवी में वापसी के लिए तैयार हैं। सूत्र ये भी बता रहे हैं कि वो बहुत जल्द बतौर संपादक एक नेशनल हिंदी न्यूज़ चैनल ज्वाइन करने वाले हैं। हालांकि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें: Sudhir Chaudhary: आजतक में सुधीर चौधरी का आज आखिरी दिन..शेयर किया वीडियो

आपको बता दें दीपक चौरसिया(Deepak Chourasia) फिलहाल अपना यूट्यूब चैनल – आगे से राइट चला रहे हैं। आपको बता दें दीपक चौरसिया बतौर Consulting Editor जनवरी 2023 में ज़ी न्यूज़ का हिस्सा बने थे। फिलहाल वो ज़ी न्यूज़ के प्राइम टाइम शो ताल ठोक के 5 बजे- और रात 8 बजे- कसम संविधान की होस्ट कर रहे थे।

पत्रकारिता में अपने लंबे सफर के दौरान उन्होंने अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई खास इंटरव्यू किए हैं। उस दौरान मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इसके अलावा इंटरव्यू वाली इस लिस्ट में पीवी. नरसिम्हा राव, एच.डी देवगौड़ा और आई.के. गुजराल जैसी तमाम राजनीतिक शख्सियतें भी शामिल हैं। वहीं उन्होंने देश का हर प्रमुख चुनाव भी कवर किया है।

आपको बता दें कि जब दीपक चौरसिया ने मोदी का वर्ष 2002 में इंटरव्यू किया था, उसी समय उन्होंने राजनीति की हवा भांपते हुए मोदी से उनकी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर सवाल किया था। इसके बाद वर्ष 2008 में मोदी का एक इंटरव्यू लेते समय भी उन्होंने इस मामले पर बात की थी। इसके अलावा वर्ष 2012 में एक इंटरव्यू में उन्होंने मोदी से साफ-साफ पूछ लिया था कि वह उन्हें पीएम के रूप में देखना चाहते हैं, क्या आप मुझे शुभकामनाएं देंगे। उस इंटरव्यू में दीपक चौरसिया ने यह भी कहा था कि एक मतदाता के रूप में यह मेरी राय है। इसके अलावा 2014 और 2019 में भी उन्होंने मोदी का इंटरव्यू किया था, जिसमें मोदी ने तमाम मुद्दों पर बेबाकी से जवाब दिए थे।

दीपक चौरसिया इससे पहले भारत एक्सप्रेस,’न्यूज नेशन’ में कंसल्टिंग एडिटर के पद पर कार्यरत थे और वह पूर्व में ‘दूरदर्शन’, ‘आजतक’, ‘इंडिया न्यूज’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।