Sudhir Chaudhary: जुलाई 2022..ज़ी न्यूज़ छोड़कर वरिष्ठ पत्रकार और सीनियर एंकर सुधीर चौधरी(Sudhir Chaudhary) ने आजतक का दामन थामा था। पिछले करीब 2 साल से 9 बजे का प्राइम टाइम शो ब्लैक एंड व्हाइट(Black&White) का झंडा बुलंद कर रहे थे। लेकिन सुधीर चौधरी(Sudhir Chaudhary) आजतक से विदाई ले ली है। सुधीर चौधरी का आजतक में कल आखिरी दिन था। सुधीर चौधरी ने X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने आजतक से विदाई और नई पारी का जिक्र किया है।
ये भी पढ़ें: Rajat Sharma: इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत जी की पत्नी ऋतु धवन का ‘बिरयानी प्रेम’
आपको बता दें सुधीर चौधरी(Sudhir Chaudhary) आजतक से पहले ज़ी न्यूज़(Zee News) के मैनेजिंग एडिटर हुआ करते थे और DNA शो होस्ट करते थे। इंडिया टीवी, लाइव इंडिया, समेत तमाम चैनलों को लीड कर चुके हैं।

कहां जा रहे हैं सुधीर चौधरी ?
सोशल मीडिया में छपी ख़बरों के मुताबिक सालाना 15 करोड़+जीएसटी और सालाना 10 फीसदी की बढ़ोतरी का कॉन्ट्रैक्ट..आजतक शायद ही किसी संपादक को इतनी भारी-भरकम सैलरी मिली हो। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एस्प्रिट प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड प्रसार भारती के साथ शो के लिए डील फाइनल हो गई है। एस्प्रिट प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड एक घंटे का शो बनाएगी, जो हफ्ते में पांच दिन प्रसारित होगा, या ऐसा कह सकते हैं कि एक साल में 260 एपिसोड बनाए जाएंगे.
सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या सुधीर चौधरी के बाद आजतक में 9 बजे का प्राइम टाइम शो किसे दिया जाएगा। क्या किसी नए एंकर की भर्ती होगी या फिर आजतक अपने पुराने एंकर्स में से किसी एक पर भरोसा करेगा?
