Noida News

Noida News: नोएडा से हरिद्वार-देहरादून के लिए डायरेक्ट बस..इतना होगा किराया

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida News: नोएडा से हरिद्वार-देहरादून के लिए मिलेगी बस, जानिए कितना लगेगा किराया

Noida News: नोएडा से देहरादून और हरिद्वार जाने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा से देहरादून (Dehradun) और हरिद्वार (Haridwar) जाना और भी आसान होने जा रहा है। देहरादून और हरिद्वार के लिए बस सेवा इसी माह से नोएडा (Noida) से शुरू हो जाएगी। डिपो को 50 नई बसें मिलेंगी। देवभूमि के दूसरे स्थलों समेत यूपी (UP) के पूर्वांचल के लिए भी यहां से बस सेवा की शुरुआत हो सकती है। डिपो प्रबंधन (Depot Management) समय सारिणी का चार्ट जारी करेगा।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 4200 फ़्लैटों की रजिस्ट्री क्यों अटकी?

Pic Social Media

देहरादून जाने वालों को 428 और हरिद्वार के लिए 381 रुपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है। 3-4 घंटे के अंतराल पर देवभूमि के लिए नोएडा डिपो (Noida Depot) से बसें मिल सकेंगी। बसों को चलाने के लिए 13 चालकों के टेस्ट हुए हैं। 167 परिचालकों की भर्ती और की जाएगी। नए रूट हल्द्वानी, देहरादून और ऋषिकेश पर भी नई बसों चलाया जाएगा।
छुट्टी के दिन परिवार के साथ भारी संख्या में यात्री उत्तराखंड घूमने के लिए जाते हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश तीर्थस्थल जाने वाले लोगों की वैसे भी संख्या ज्यादा है। नोएडा से सीधे यात्री इन तीर्थस्थलों पर पहुंच सकें इसके लिए डिपो से इस माह बसों का संचालन होगा। यात्रियों की मांग को देखते हुए नीलकंठ, कैंचीधाम (Kainchidham), हरिद्वार और टपकेश्वर के लिए भी बसें जल्द ही संचालित की जा सकतीं हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

33 प्रतिशत बढ़ जाएगी बसों की संख्या

नोएडा डिपो से अभी 158 बसें चलती हैं। नई बसें मिलने से संख्या में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से कुल 208 बसों का संचालन यहां से होगा।

ये भी पढे़ंः Delhi से हरिद्वार 1 घंटे में..यकीन ना हो तो खबर पढ़िए

बुदंलशहर, आगरा, एटा, इटावा रूट पर बढेंगी बसें

एआरएम एसएन पांडेय के अनुसार बुलंदशहर रूप पर सबसे ज्यादा यात्री होते हैं। डिपो को सबसे अधिक राजस्व भी यहां से मिलता है। आगरा, एटा, इटावा, सहारनपुर के लिए भी यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। नई बसें मिलने पर इन रूटों पर संख्या बढ़ाई जाएगी।

167 परिचालकों की भी होगी भर्ती

आपको बता दें कि अभी डिपो से संचालित हो रहीं 158 बसों के लिए 414 चालक और 416 परिचालक हैं। नई बसों के लिए कुछ चालक और 167 परिचालकों की भर्ती होनी है।