DD News Patna Recruitment for 7 Posts, Check Salary and Apply

DD News: डीडी न्यूज पटना में वेकेंसी, सैलरी देखकर Apply करें

TV जॉब्स
Spread the love

DD News: Prasar Bharati के तहत संचालित Doordarshan Patna के रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) ने विभिन्न पदों के लिए कैजुअल पैनल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।

ये भी पढ़ें:  Jansatta: जनसत्ता न्यूज पोर्टल में वेकेंसी, ऐसे करें Apply

भर्ती प्रक्रिया के तहत-

  • न्यूज रीडर-कम-ट्रांसलेटर (भोजपुरी और मैथिली)
  • उर्दू न्यूज रीडर
  • वीडियो एडिटर/वीडियोग्राफर
  • CG ऑपरेटर
  • एडिटोरियल असिस्टेंट
  • कॉपी एडिटर और वेबसाइट असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। जहां अधिकतर पदों के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य है, वहीं तकनीकी भूमिकाओं के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट के साथ अनुभव भी जरूरी है। न्यूज रीडिंग से जुड़े पदों के लिए स्पष्ट उच्चारण, प्रभावी प्रस्तुति और समसामयिक मुद्दों की समझ को प्राथमिकता दी जाएगी।

उम्र सीमा भी पदानुसार निर्धारित की गई है, जो सामान्यतः 21 से 40/50 वर्ष के बीच है। एडिटोरियल असिस्टेंट पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष रखी गई है।

मानदेय की बात करें तो भोजपुरी/मैथिली न्यूज रीडर-कम-ट्रांसलेटर को प्रति बुलेटिन करीब 1650 रुपये, उर्दू न्यूज रीडर को 1875 रुपये प्रति शिफ्ट और एडिटोरियल असिस्टेंट को 2400 रुपये तक प्रति शिफ्ट भुगतान किया जाएगा। अन्य पदों के लिए 1125 से 1500 रुपये प्रति शिफ्ट तक तय किए गए हैं।

यह ध्यान देने योग्य है कि ये नियुक्तियां नियमित नहीं हैं। चयनित उम्मीदवारों को जरूरत के अनुसार काम मिलेगा और एक महीने में अधिकतम 7 असाइनमेंट ही दिए जा सकते हैं।

आवेदन निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2026, शाम 5 बजे तक रखी गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, स्क्रीन टेस्ट और वॉइस टेस्ट शामिल हो सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें JOBS