Dandiya Night

Dandiya Night: दिल्ली-NCR में इन जगहों पर डांडिया-गरबे का रोमांच, जल्दी से लिस्ट देखिए

Trending दिल्ली NCR
Spread the love

Dandiya Night: नवरात्रि का त्योहार आते ही पूरे देश में उल्लास और उत्साह का माहौल बन जाता है।

Dandiya Night: नवरात्रि का त्योहार आते ही पूरे देश में उल्लास और उत्साह का माहौल बन जाता है। ऐसे में गरबा (Garba) और डांडिया की बात न हो, तो त्योहार अधूरा लगता है। गुजरात की इस पारंपरिक नृत्य शैली ने अब पूरे भारत में अपनी छाप छोड़ दी है, खासकर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में। पारंपरिक गीतों और ढोल की थाप पर थिरकते लोग इस माहौल को और रंगीन बना देते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि (Navratri) दिल्ली या एनसीआर में हैं और गरबा-डांडिया का मजा लेना चाहते हैं, तो यहां कुछ खास जगहें हैं जहां आप अपने दोस्तों और परिवार संग धमाल मचा सकते हैं। आइए, जानते हैं इन पॉपुलर लोकेशन्स के बारे में।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

नोएडा स्टेडियम में भव्य आयोजन

नोएडा स्टेडियम (Noida Stadium) में होने वाला गरबा फेस्ट नॉर्थ इंडिया का सबसे भव्य आयोजन माना जाता है। यहां हजारों लोग एक साथ नाचते-गाते दिखाई देते हैं, और बड़े-बड़े बॉलीवुड गायकों व लाइव बैंड्स की मौजूदगी इसे और भी रोमांचक बना देती है। भीड़ को देखते हुए प्री-बुकिंग जरूरी है, क्योंकि स्पॉट पर टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है। टिकट की कीमत 1000 से 2500 रुपये तक है, जो आपके अनुभव के स्तर पर निर्भर करती है।

दिल्ली हाट की रौनक

राजधानी के दिल में बसा दिल्ली हाट नवरात्रि के दौरान जगमगा उठता है। यहां भव्य गरबा और डांडिया इवेंट्स के साथ-साथ पारंपरिक गुजराती व्यंजनों के स्टॉल्स भी लगते हैं, जहां आप थाली या लोकल स्नैक्स का लुत्फ उठा सकते हैं। लाइव फोक म्यूजिक और शॉपिंग जोन इसे फैमिली-फ्रेंडली बनाते हैं। टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं या स्पॉट पर उपलब्ध पास ले सकते हैं, जिनकी कीमत 450 रुपये से शुरू होती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium) में भी गरबा का धमाकेदार आयोजन होता है, जहां दोस्तों और फैमिली के साथ आप घंटों झूम सकते हैं। इस साल ‘रॉक ऑन ढोल’ थीम वाला इवेंट हो रहा है, जिसमें डिस्को डांडिया का फ्यूजन है। टिकट प्रति व्यक्ति 800 रुपये के आसपास है। इसके अलावा फूड कोर्ट और सेल्फी जोन जैसे आकर्षण इसे परफेक्ट बनाते हैं, जहां आप न केवल नाचेंगे बल्कि फोटोज भी क्लिक कर मेमोरीज संजो सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा के लोगों पर महंगाई की मार, घर से कूड़ा देने पर ज़्यादा कटेगी जेब

किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गुरुग्राम

अगर दोस्तों संग फन और फ्यूजन का मजा लेना है, तो गुरुग्राम का किंगडम ऑफ ड्रीम्स (Kingdom of Dreams) बेस्ट चॉइस है। यहां थीम्ड डेकोरेशन, सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस और फ्यूजन डांडिया नाइट्स का आयोजन होता है, जो पारंपरिक गुजराती कपड़ों में और भी मजेदार लगता है। चमकते लाइट्स और कोरियोग्राफ्ड शो के बीच इंस्टाग्राम-वर्थी मोमेंट्स बनेंगे। टिकट की डिटेल्स वेन्यू की वेबसाइट पर चेक करें, लेकिन ये जगह निश्चित रूप से आपके नवरात्रि को यादगार बना देगी।