Noida

Noida News: बाल श्रम रोकने के लिए सहायक श्रमायुक्त ने सामाजिक संगठनों, एओए, RWA से की मीटिंग

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Noida News: आज नोएडा स्थिति उप श्रमायुक्त गौतम बुद्ध नगर के कार्यालय में सहायक श्रमायुक्त सुयश पांडेय के साथ नोएडा- ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सामाजिक संगठनों , आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें गौतम बुद्ध नगर जिले को बाल श्रम मुक्त जिला बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा के एक्वा लाइन मेट्रो को लेकर अच्छी खबर आ गई

सहायक श्रमायुक्त ने सभी सोसाइटी के मुख्य गेट पर बाल श्रम निषेध का बोर्ड लगाने का सुझाव दिया जिससे सोसाइटी में बच्चों को काम करने का निषेध किया जाए। नेफ़ोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा कि बाल श्रम एक बहुत बड़ी समस्या है और इसे पूरी तरह से समाप्त करने लिए सभी तरह के प्रयास हमारी संस्था नेफोमा करेगी।

ये भी पढ़ें: Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में प्लॉट खरीदने वाले सावधान! 264 गांवों की नहीं होगी रजिस्ट्री

नेफोमा मुख्य सलाहकार दीपक दूबे ने सुझाव दिया कि बाल श्रम को रोकने के साथ साथ बच्चों के रिहैबिलिटेशन का भी उचित प्रबंध होना चाहिए जिससे बच्चे अच्छी शिक्षा और स्किल ग्रहण कर सकें। बैठक में नेफोमा से ट्रेजरार उमेश कुमार, एडवोकेट प्रशस्त दूबे, डीडीआरडवेल्यू से महिपाल सिंह आदि शामिल हुए ।