Patna

Patna: नवनिर्वाचित माननीय विधायकों के आवासन हेतु 246 आवास तैयार

बिहार राजनीति
Spread the love

Patna News: भवन निर्माण विभाग द्वारा पटना में विधायक एवं विधान पार्षद आवास परिसर में नवनिर्वाचित माननीय विधायकों के आवासन हेतु लगभग 44.41 एकड़ भूखंड में 246 अद्द आवास का निर्माण किया गया है। माननीय विधायकों के लिए विभिन्न चरणों में आवासीय परिसर को तैयार किया गया है। नए परिसर में जरूरी कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। प्रत्येक आवास का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 3693 वर्गफीट है। आवास परिसर में माननीय विधायकों के आवासन के अलावा एमएलए हॉस्टल, कैंटिन, कम्युनिटी सेंटर आदि की भी सुविधाएं रहेंगी।

ये भी पढ़े: Bihar: नीतीश कुमार जल्द देंगे CM पद से इस्तीफा! शपथ ग्रहण की तारीख तय, गांधी मैदान में तैयारियां तेज

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि के द्वारा बताया गया कि माननीय विधायकों के लिए 246 आवासों का निर्माण किया गया है। आवासों को विधान सभा क्षेत्र के अनुसार आवंटित किया जाएगा, जिस पर निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधान सभा क्षेत्र का नाम लिखा हुआ है। आवास के निर्माण होने से माननीय विधायकों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्रीय जनता के साथ संपर्क स्थापित करने में पहले से आसानी होगी।

ये भी पढ़े: Maithili Thakur: BJP को मिली पहली Gen Z विधायक, मैथिली ठाकुर बनीं बिहार की सबसे कम उम्र की MLA

आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन सकेंगे।  इसके अलावा कार्यालय के कार्यों में भी सहूलियत होगी।  उन्होंने कहा कि आवासन परिसर को जीरो डिस्चार्ज की अवधारणा को ध्यान में रखकर निर्माण किया गया है। सिवरेज डिस्चार्ज को ट्रिटमेंट के बाद बागवानी के लिए पानी का उपयोग किया जाएगा। वर्षा जल संचयन की भी व्यवस्था है। इसके अलावा बिजली बचत के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है। परिसर को सुंदर एवं मनमोहक बनाने हेतु परिसर के सड़कों के किनारे तथा कॉमन स्थलों पर चम्पा, गुलमोहर, महोगनी आदि के पौधे लगाए गए हैं।