Health Tips: खाली पेट खाएं 4 पत्ती..हमेशा रहेंगे स्वस्थ

हेल्थ & ब्यूटी

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Health Tips: यदि आप दक्षिण ( South India) भारत गए होंगे तो आपने भी देखा होगा कि खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किस तरह अलग – अलग पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें से सबसे ज्यादा करी पत्ते ( Curry Leaves) को यूज किया जाता है। ये न केवल खाने के महक और स्वाद को बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी उतने ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

प्राचीन काल में आयुर्वेद सहित घरेलू उपचार के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता था। इसके सेवन से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी नियंत्रण में रहती है। वहीं, त्वचा में ये ग्लो को भी बरकरार रखने में सहायक होती हैं। बाल टूटने – झड़ने की समस्या को भी ये खत्म कर देता है।
ऐसे में जानिए डिटेल में कि करी पत्ता कैसे सेहत के लिए फायदेमंद होता है :

गैस और एसिडिटी के जैसी समस्याएं हो जाती हैं कोसों दूर
यदि आपके पेट में गैस और एसिडिटी के जैसी गंभीर समस्याएं रहती हैं, तो उन्हें करी पत्ते के रोजाना सेवन से खत्म किया जा सकता है। करी पत्ते में फाइबर मौजूद होता है जो पेट को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसलिए पेट साफ रखना चाहते हैं तो सुबह – सुबह 4 करी पत्तियों का सेवन जरूर करें।

Pic: Social Media

वेट कंट्रोल करने में करता है मदद
करी पत्ते में जो भी तत्व मौजूद होते हैं, वे सभी वजन कम करने में आपकी सहायता कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रॉल ( Cholesterol) लेवल भी कंट्रोल में रहता है। सुबह हल्के गर्म पानी के साथ चार से पांच करी पत्ते चबाने से वजन कम हो जाता है।

Pic: Social Media

इम्यूनिटी को बढ़ाने में होता है सहायक
करी पत्ते में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट ( Antioxidant) पाया जाता है। इसके सेवन से बॉडी की इम्यून सिस्टम मजबूत होती जाती है। ऐसे में आप हर रोज सुबह 7-8 पत्ते करी पत्ते के अच्छे से साफ करके सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: फिट रहने के लिए आज से ही शुरू कर दें ये काम

Pic: Social Media

आंखों के लिए होता है फायदेमंद
करी पत्ते में मौजूद विटामिन ए ( Vitamin A) आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। इससे कम उम्र में आंखों में आने वाली कमजोरी दूर होती है। यदि आंखों की रोशनी को तेज बनाए रखना चाहते हैं , तो सुबह के खाली पेट पांच – सात करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं।

Pic: Social Media

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi