अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की सभी महिलाओं को बधाई: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब

Punjab News: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljeet Kaur) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर राज्य की महिलाओं को बधाई दी है।
ये भी पढ़ेः अपराध मुक्त होगा पंजाब..वित्त मंत्री चीमा ने कहा-सुरक्षा के लिए AI तकनीक का होगा इस्तेमाल

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
कैबिनेट मंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह दिन महिलाओं की तरफ से समाज की तरक्की में डाले योगदान, समानता के सिद्धांत और महिलाओं के अधिकारों को उत्साहित करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को समाज में समानता देने के लिए जैंडर बजट लागू किया गया है।