Noida-ग्रेटर नोएडा वाले सुनिए..कमिश्नर लक्ष्मी सिंह क्या कह रही हैं?

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा

Noida News: नोएडा कमिश्नरी गौतमबुद्ध नगर पुलिस के लिए उपलब्धियों वाला साल रहा है। नोएडा (Noida) तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से माफिया राज खत्म करने के लिए नोएडा पुलिस पूरे साल माफियाओं (Mafias) का खात्मा करने में लगी रही है। वहीं क्राइम को लेकर कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Commissioner Lakshmi Singh) ने ये बात कह दी। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः नये साल से पहले Noida पुलिस का प्लान ऑफ एक्शन जान लीजिए

Pic Social Media

उत्तर प्रदेश साल 2023 में नोएडा कमिश्नरी गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) पुलिस के लिए उपलब्धियों वाला साल रहा है। इस पूरे साल में नोएडा पुलिस ने अनेक कीर्तिमान दर्ज किए हैं। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से माफिया राज खत्म करने के लिए नोएडा पुलिस पूरे साल माफियाओं का खात्मा करने में लगी रही है। साल 2023 में नोएडा पुलिस ने चल तथा अचल संपत्ति को बड़े पैमाने पर जब्त किया है।

नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के लोग कर रहें तारीफ

नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने साल 2023 में गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) के तहत रणदीप भाटी, सुंदर भाटी, अनिल दुजाना तथा संजय भाटी समेत दर्जनों माफियाओं तथा उनके गिरोह के सदस्यों की 290 करोड़ रुपए मूल्य की प्रॉपर्टी जब्त करके सरकारी खजाने को भरा है। माफियाओं की प्रॉपर्टी (Property) को जब्त करने का यह अभियान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के तमाम नागरिक इस उपलब्धि की तारीफ कर रहे हैं।

अपराधों में आई है कमी

नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह (Lakshmi Singh) ने कहा कि साल 2023 में नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अपराधों में कमी आई है। अपराध के आंकड़ों की बात करें तो साल 2023 में गौतमबुद्ध नगर जिले में लूट की 29 वारदात हुई। जबकि साल 2022 में 39 और साल 2021 में 51 वारदात हुई थी। इसी तरह साल 2023 में दहेज हत्या की 26 वारदात हुई। जबकि 2022 में 31 और 2021 में 44 वारदात दर्ज की गई हैं।

Pic Social Media

वहीं साल 2023 में छेडखानी (Teasing) की 5, दुष्कर्म की 30 घटनाएं सामने आई। वहीं 2022 में छेडखानी की 22, दुष्कर्म की 33 वारदात हुई थी। साल 2023 में महिला उत्पीड़न की 252 वारदात हुई। जो 2022 में 276 थी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नारकोटिक्स अधिनियम (Narcotics Act) के अनुसार साल 2023 में 559 मामले दर्ज कर गिरफ्तारियां हुई। जबकि 2022 में 528 और 2021 में 319 हुई थी। गुंडा अधिनियम के मुताबिक साल 2023 में 451 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विशेष अभियान (Special Operation) के मुताबिक पुलिस ने 1 साल के अंदर 703 अपराधियों को सजा दिलवाई। जिसमें डकैती की 3, लूट के 250, हत्या के 11, हत्या के प्रयास के 49, गैंगस्टर एक्ट के 42, शस्त्र अधिनियम के 346 मामले हैं।