Punjab में और बढ़ेगी ठंड..मौसम विभाग का अलर्ट पढ़ लीजिए

TOP स्टोरी पंजाब हरियाणा

Punjab Weather News: पंजाब में बुधवार को दिन का आगाज घनी धुंध (Dense Fog) के साथ हुआ। बीते मंगलवार रात को ही धुंध छाने लगी थी, जिसका असर आज सुबह तक देखने को मिल रहा है। वहीं कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। राज्यों में तापमान सामान्य से कम दर्ज हो रहा है। सोनीपत, पानीपत, करनाल समेत अन्य जिलों में सुबह विजिबिलिटी (Visibility) न के बराबर है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः पंजाब में बारिश से और बढ़ेगी ठंड..मौसम विभाग की चेतावनी पढ़ लीजिए

Pic Social Media

पंजाब में धुंध और शीतलहर का प्रकोप बरकरार हैं। पंजाब में मौसम (Season) का मिजाज बुधवार को बिगड़ गया। रोहतक, अंबाला, हिसार, सिरसा और जींद के नरवाना क्षेत्र में सुबह के समय बारिश हुई। 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) भी जारी किया गया है। जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल हैं।

वहीं पंजाब में अमृतसर, गुरदासपुर, फरीदकोट, फिरोजपुर समेत कई जिलों में रात से ही बारिश (Rain) हो रही है। यहां 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें मलेरकोटला, पटियाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल हैं। यहां तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावनाएं हैं।

चंडीगढ़ में सुबह कोहरा छाया (Fog Shadow)। दिन चढ़ने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। अगले 2 दिन बारिश की संभावना जताई गई है। 40 किलोमीटर की रफ्तार से शीतलहर चलेगी।

7 जिलों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

उधर हिमाचल के 7 जिलों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें शिमला, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी शामिल है। बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर जिलों के निचले इलाकों में अगले 3-4 दिनों के अंदर अच्छी बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

1-2 फरवरी को घना कोहरा (Fog) छाएगा वहीं पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 1-2 फरवरी को पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में घने से अति घना कोहरा रहने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का जानिए तापमान

चंडीगढ़ः बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं है। तापमान 9 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अमृतसरः बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधरः बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियानाः बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 10 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहालीः बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 10 से 19 डिग्री के बीच तापमान रहेगा।

अंबालाः बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

गुरुग्रामः बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 10 से 19 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

हिसारः बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 19 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

करनालः बादल छाने व तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 9 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पानीपतः बादल छाने व तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 9 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

रोहतकः बादल छाने व तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

शिमलाः बादल छाएंगे। बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावनाएं हैं। तापमान 0.0 से 10 डिग्री के बीच रहेगा।

धर्मशालाः बादल छाएंगे। बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावनाएं हैं। दिन का तापमान 3 से 16 डिग्री के करीब रहेगा।