डिजिटल पेमेंट की दुनिया में UPI एक ऐसी तकनीक बन गई है, जिसने लोगों का पेमेंट करना बहुत सरल बना दिया है।
UPI News: जैसे-जैसे तकनीक में तरक्की हो रही है, हमारी जिंदगी भी पहले से ज्यादा आसान होती जा रही है। डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) की दुनिया में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) एक ऐसी तकनीक बन गई है, जिसने लोगों का पेमेंट करना बहुत सरल बना दिया है। यही कारण है कि आजकल यूपीआई का इस्तेमाल हर कोई करता है।
ये भी पढ़ेः PNB: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
UPI ने हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद सुविधाजनक बना दिया है। इसके जरिए न केवल ऑनलाइन शॉपिंग, बल्कि मासिक सेवाओं के बिलों का भुगतान भी बहुत आसान हो गया है। यह एक ऐसी सेवा है, जो हमें हर महीने पेमेंट करने में मदद करती है।
UPI Autopay के फायदे
UPI Autopay एक सुविधाजनक और स्मार्ट विकल्प है, जो आपके मासिक बिलों का स्वचालित भुगतान करता है। इससे आपका समय बचता है और आपको हर महीने अलग-अलग सेवाओं के लिए भुगतान करने की चिंता नहीं रहती। इस सुविधा के माध्यम से आप अपनी मासिक सेवाओं जैसे मोबाइल, इंटरनेट, बिजली, पानी और गैस के बिलों को एक बार सेट कर सकते हैं, और फिर हर महीने उनका भुगतान करने के लिए बार-बार लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं होती।
समस्या बन सकता है UPI Autopay
लेकिन, यह सुविधा बहुत मददगार है, लेकिन अगर आपने किसी सर्विस का इस्तेमाल बंद कर दिया हो, तो UPI Autopay की वजह से आपके अकाउंट से पैसे कट सकते हैं। इस स्थिति में यह समस्या का कारण बन सकता है। हालांकि, इस परेशानी से बचने के लिए आप अपने अकाउंट में UPI Autopay को डीएक्टिवेट कर सकते हैं।

PhonePe पर UPI Autopay को कैसे बंद करें?
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में PhonePe ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें।
- अब ‘पेमेंट मैनेजमेंट’ का विकल्प चुने।
- पेमेंट मैनेजमेंट सेक्शन में ‘Autopay’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको दो विकल्प दिखाई देंगे – Pause और Delete।
- अगर आप अस्थायी रूप से Autopay को रोकना चाहते हैं, तो Pause का विकल्प चुनें।
- अगर आप हमेशा के लिए Autopay को बंद करना चाहते हैं, तो Delete पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ेः IT Job: आईटी जॉब के लिए लाइन में लगे 3000 इंजीनियर..देखिए वीडियो
UPI क्या है और कैसे काम करता है?
UPI एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है, जो विभिन्न बैंक अकाउंट्स के बीच तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य एक सुरक्षित और सुविधाजनक प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जहां यूजर्स अपनी बैंकिंग जानकारी को जोड़कर तुरंत लेनदेन कर सकते हैं।