पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब में ठंड बढ़ी..मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

पंजाब

Punjab Weather News: पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब में ठंड बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग (Weather Department) ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बीते 3 दिन पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के बाद पंजाब के न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब पंजाब से मध्य भारत की तरफ बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब (Punjab) में अब हालात सामान्य ही रहेंगे और 1-2 दिन में तापमान भी सामान्य हो जाएगा।
ये भी पढ़ेः CM भगवंत मान और CM अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब के 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस लोगों को किये समर्पित

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व ऊपरी इलाकों से नीचे की ओर ठंडी हवाएं बहने के कारण पंजाब (Punjab) के न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में 3.2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम दर्ज किया गया। जिसके चलते फिरोजपुर का तापमान एक बार फिर 5 से कम 4.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

वहीं बीते 24 घंटों में चंडीगढ़ में 8.8MM, मोहाली में 7MM, फिरोजपुर में 1.5MM, पठानकोट में 1.7MM और लुधियाना में 0.5MM बारिश दर्ज की गई है।

Pic Social Media

5 दिनों में 6 डिग्री तक तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग (Weather Department) ने बताया है कि पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान आने वाले 5 दिनों में 6 डिग्री तक बढ़ेगा। अब जहां तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक कम दर्ज किया जा रहा है, आने वाले दिनों में ये धीरे-धीरे सामान्य की तरफ बढ़ने की संभावना है।

जानिए पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसरः शहर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। आज धूप खिलेगी और हल्के बादल भी बीच-बीच में आ सकते हैं। अधिकतम तापमान 21 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

लुधियानाः शहर का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। धूप खिलेगी, बीच में हल्के बादल आ सकते हैं। अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है।

जालंधरः शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। आज धूप खिलेगी व हल्के बादल छाने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

मोहालीः शहर का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंचेगा।