Chhattisgarh

Chhattisgarh के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त (Former Governor Shekhar Dutt) के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo Sai) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय शेखर दत्त जी एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और देश सेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व थे। अपने लम्बे प्रशासनिक अनुभव और अद्भुत कार्यकुशलता से उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh: सरकारी कर्मचारियों को शेयर व म्युचुअल फंड में निवेश की रहेगी अनुमति, इंट्राडे ट्रेडिंग पर रोक

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय दत्त जी का जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट जनसेवा के आदर्श मूल्यों से परिपूर्ण था। उनके निधन से देश ने एक प्रबुद्ध और कर्मठ व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई कठिन है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।