Punjab News पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है।
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने ऐलान किया कि गांवों को शहरों से जोड़ने वाली 19 हजार किलोमीटर लिंक सड़कों (Link Roads) के निर्माण के लिए बजट पास कर दिया गया है। सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि इस कदम से पंजाब की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी, कनेक्टिविटी बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए रोजगार व अन्य अवसरों के नए द्वार खुलेंगे।
ये भी पढ़ेंः Punjab: कंपनी की 3,30,000 रुपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी जब्त, बकाया भुगतान रोके: डॉ. बलबीर सिंह
सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा, ‘हमने 19 हजार किमी लिंक सड़कों के लिए बजट स्वीकृत किया है। गांवों के लिए मजबूत सड़कों का निर्माण किया जाएगा और गुणवत्ता जांच के बाद ही ठेकेदारों को भुगतान होगा। जनता का एक भी पैसा बर्बाद नहीं होने देंगे।’ उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें ग्रामीण इलाकों को शहरों से जोड़कर परिवहन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं को बढ़ाएंगी, जिससे लोगों का जीवन आसान होगा।

सीएम मान (CM Mann) के इस फैसले से पंजाब में कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलने के साथ ही जनजीवन में सुधार होगा। यह कदम प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
