मध्यप्रदेश की महिलाओं को CM शिवराज का सबसे बड़ा गिफ्ट

मध्यप्रदेश राजनीति

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
MP News: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को लेकर बड़ी सौगात दी है। अब प्रदेश की महिलाओं को 35% सरकारी नौकरी में आरक्षण मिलेगा। सीएम के इस घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद अब सीधी भर्ती में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा। सीएम के इस फैसले से महिलाओं में काफी खुशी है।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में कुछ बड़ा होने वाला है..CM की कुर्सी पर किसकी नज़र है?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Vande Bharat में भी होगा स्लीपर कोच..देखिए इसकी एक झलक
वन विभाग में लागू नहीं होगा फैसला
महिलाओं को आरक्षण देने के लिए मध्य प्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्त के लिए विशेष उपबंध) नियम 1997 को संशोधित किया गया है। वन विभाग को छोड़कर सभी विभागों में 35% आरक्षण का फार्मूला लागू होगा। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह सरकार का एक और बड़ा और शक्तिशाली कदम माना जा रहा है। सरकारी नौकरी में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद महिलाओं के लिए कोटा फिक्स हुआ है।
लाडली बहना योजना के तहत मिल रहे हैं महिलाओं को 1500 रुपये
इससे पहले भी सीएम शिवराज सिंह चौहान महिलाओं के लिए अहम ऐलान कर चुके हैं। जिसके तहत लाडली बहना योजना के तहत शिवराज सरकार महिलाओं को 1500 रुपये महिलाओं के खाते में भेजती है। शिवराज सिंह चौहान पहले ही कह चुके हैं कि आगे चल कर ये राशि बढ़ा दी जाएगी और ये 3000 रुपये प्रति महीने तक हो सकती है।
चुनाव से पहले इसलिए अहम है कदम
दरअसल मध्य प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव में अब तीन महीने से भी कम का समय रह गया है। राज्य में बीजेपी सरकार जहां महिलाओं के लिए तमाम ऐलान कर रही है तो कांग्रेस भी अपने वचनपत्र में महिलाओं को प्रमुख स्थान दे रही है। दोनों ही दल यूं ही नहीं महिलाओं को लेकर इतने मुखर हो रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि राज्य में कुल 2.6 करोड़ से अधिक महिला वोटर हैं और इसी वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए दोनों दल ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi