अंबाला में CM नायब सिंह सैनी की विजय संकल्प रैली..कहा CM आवास के दरवाजे सबके लिए खुले

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा

Haryana News: देशभर में लोकसभा चुनवा को लेकर प्रचार अभियान ने तेजी पकड़ लिया है। इसी लोकसभा चुनान में हरियाणा राज्य के अंबाला (Ambala) लोकसभा सीट पर बीजेपी (BJP) के उम्मीदवार बंतो कटारियां को समर्थन देने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) लगातार विजय संकल्प रैली में शामिल हो रहे हैं। अंबाला के नारायणगढ़ में बीजेपी की विजय रैली संकल्प हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी और परिवहन मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेंः CM धामी की हुंकार ..उत्तराखंड की सभी 5 सीटें जीतेंगे

Pic Social media

समस्या होतो सीधे आएं सीएम हाउस

सीएम सैनी ने कहा कि मैं साल 2003 में आप सभी लोगों के बीच में आया था। उसके बाद मुझे आप लोगों का इतना प्यार मिला कि मैं आप लोगों के सामने शीश झुकाता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं तो पार्टी में केवल प्रदेशाध्यक्ष के रूप में काम कर रहा था। काम करते-करते मुझे कहा गया था कि हरियाणा देखना है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि पार्टी का काम देखने के साथ-साथ सरकार भी चलानी है।
सीएम (CM) ने आगे कहा कि मुझे पता है कि कार्यकर्ताओं को क्या-क्या परेशानी होती है। किसी कार्यकर्ता को और न किसी आम इंसान को परेशानी होगी क्योंकि सीएम उनके लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। आचार संहिता होने के कारण से मैं ज्यादा नहीं बोल सकता हूं, लेकिन लोकसभा चुनाव के बीच हमारे बीच एक ऐसा साथी होगा, जो आपकी समस्याओं को सुनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आपको कोई समस्या होती है, तो आप सीएम हाउस आ सकते हैं। इसके लिए आपको किसी से पूछने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ेंः AAP आदमी पार्टी जालंधर सीट से इस नेता को दे सकती है टिकट..कयासों का बाजार गर्म

75 सालों में नहीं हुआ लोगों के साथ न्याय

अपने सम्बोधन के दौरान सीएम सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 75 सालों में लोगों के साथ हमेशा अन्याय हुआ है, लेकिन पिछले दस सालों में पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए काम किया है। आगे विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से सीएम होता था, उसी क्षेत्र में काम होता था। लेकिन, जब से हरियाणा में बीजेपी सरकार आई तब से बीजेपी ने ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ का नारा दिया और प्रदेश को विकास के पथ पर लाया।

संगठन ने सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी- परिवहन मंत्री असीम

इस कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल (Aseem Goyal) ने कहा कि हमारा नायब नारायणगढ़, हमारा नारायणगढ़ हरियाणा का। हरियाणा के लोगों ने सीएम नायब सैनी को पौधे से पेड़ बनता हुआ देखा है। इस बात को कोई सोच भी नहीं सकता था कि एक पिछड़े हुए इलाके का छोटा कार्यकर्ता कभी सीएम भी बन सकता है। वर्तमान में नारायणगढ़ हरियाणा की एक प्रतिमूर्ति बन गई है। नायब सैनी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। पहले वो विधायक बने, राज्यमंत्री बने और फिर कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। अब पार्टी ने उन्हें अपने संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी है। असीम गोयल ने आगे कहा कि जब नायब सैनी ने प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर काम किया तो 100 दिन आज तक सबसे अच्छे निकले है।

पीएम मोदी और नायब सिंह सैनी की जोड़ी कमाल की

लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने लोगों से कहा कि नायब सिंह सैनी के प्रदेशाध्यक्ष बनते ही यह तय हो गया था कि मुझे टिकट मिलेगा, क्योंकि नारायणगढ़ से कार्यकर्ताओं के फोन आने लगे थे। नायब सिंह सैनी के कारण ही मुझे पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विश्वास करते हुए प्रत्याशी बनाया है। भाषण के अंत में लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने पीएम मोदी और नायब सिंह सैनी की जोड़ी को कमाल का बताया है।