CM Nayab Saini हरियाणा की करनाल सीट से लड़ेंगे चुनाव..BJP ने किया ऐलान

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा

CM Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) करनाल हलके से विधानसभा (Karnal Assembly) का उपचुनाव (By-elections) लड़ेंगे। बीजेपी ने बुधवार को उन्हें करनाल विधानसभा से प्रत्याशी घोषित कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले हरियाणा (Haryana) के पूर्व सीएम मनोहर लाल (Former CM Manohar Lal) ने नायब सिंह सैनी के लिए ही करनाल सीट से अपना इस्तीफा दिया था। 12 मार्च को मनोहर लाल ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। इसी दिन नायब सिंह सैनी ने नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। साथ ही 5 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली थी।
ये भी पढ़ेंः UP के सीएम योगी आदित्यनाथ का डंका, बीजेपी के अकेले CM जो 3 राज्यों में बने हैं स्टार प्रचारक

Pic Social media

नायब सरकार ने विधानसभा में हासिल कर लिया है विश्वास मत

आपको बता दें कि हरियाणा की नायब सरकार ने 13 मार्च को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। विधानसभा में ही पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि करनाल सीएम सिटी ही रहेगा। उन्होंने उसी समय यह इशारों में बता दिया था कि वे नायब सैनी के लिए करनाल सीट खाली कर रहे हैं। बिना विधायक बने नायब सिंह सैनी छह महीने यानी 11 सितंबर तक मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

मनोहर लाल ने दिया इस सीट से इस्तीफा

हरियाणा में विधानसभा के आम चुनाव अक्टूबर में होने हैं। इसी को देखते हुए मनोहर लाल ने नायब सैनी के लिए सीट खाली की जिससे उपचुनाव के जरिये वे विधानसभा में पहुंच सके। नायब सैनी वर्तमान में कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। साल 2014 में उन्होंने पहली बार नारायणगढ़ हलके से चुनाव में जीत दर्ज की थी। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में वे राज्य मंत्री भी रहे। अब सीएम के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा भी उनके पास है।

ये भी पढ़ेंः CM योगी ने UP में संभाली चुनाव की कमान..5 दिनों करेंगे 15 प्रबुद्ध सम्मेलन

Pic Social media

25 मई को होगा उपचुनाव

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अरुण सिंह (Arun Singh) ने नायब सिंह सैनी को प्रत्याशी घोषित किए जाने के अधिकारिक आदेश जारी किए हैं। बता दें कि करनाल सीट पर होने वाला उपचुनाव भी लोकसभा की दस सीटों पर पांचवें चरण में होने वाले चुनाव के साथ ही होगा। करनाल हलके में उपचुनाव के लिए 25 मई को वोट डाले जाएंगे। चार जून को लोकसभा के साथ ही करनाल हलके के भी चुनावी नतीजे घोषित होंगे।