Punjab के साथ दिल्ली में CM मान का चुनावी अभियान..11 मई को होगा रोड शो

चुनाव 2024 दिल्ली पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) पंजाब के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। वह ईस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में 11 मई को रोड शो (Road Show) करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इससे पार्टी के चुनाव प्रचार (Election Campaign) को नई धार मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़े: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान..पंजाब में बाकी टोल प्लाजा भी जल्द बंद हो जाएंगे

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) दिल्ली में रोड शो कर चुकी हैं। दिल्ली सीएम के जेल जाने के बाद सुनीता केजरीवाल की सहभागिता राजनीति में लगातार बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) दिल्ली में इस बार कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इसके अनुसार ‘आप’ ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं।

21 मई को हुई थी सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी

मालूम हो कि राजधानी दिल्ली (Delhi) की सभी सातों सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। जबकि नतीजे 4 जून को आएंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले (Excise Policy Scams) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मई को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं।

ये भी पढ़े: पंजाब का विकास हमारी पार्टी का मुख्य एजेंडा: CM मान

Pic Social Media

सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कल आ सकता है फैसला

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के आरोप में जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट 10 मई (शुक्रवार) को फैसला सुना सकता है। कोर्ट ने बुधवार को इस बात के संकेत दिए। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल न्यायिक हिरासत में हैं।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना (Sanjeev Khanna) की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय पीठ बुधवार को जीएसटी से संबंधित एक अन्य मामले की सुनवाई कर रही थी। उस दौरान कोर्ट में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू भी मौजूद थे। कोर्ट ने उस मामले की सुनवाई समाप्त होने पर एसवी राजू से कहा कि कोर्ट अरविंद केजरीवाल के मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा और उसी दिन अंतरिम जमानत पर फैसला भी दे सकता है।