CM मान का बड़ा बयान..बोले हम CM केजरीवाल तक इंसुलिन पहुंचाने में कामयाब हुए

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बड़ा बयान दिया है। सीएम मान बोले कि हम सीएम केजरीवाल तक इंसुलिन (Insulin) पहुंचाने में कामयाब हुए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) कई दिनों से तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद हैं। उनका शुगर लेवल काफी हाई हो गया है। वे काफी लंबे समय से इंसुलिन मांग रहे थे। काफी संघर्ष के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें इंसुलिन दी है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः AAP के किए सारे वादे पूरे होंगे: CM भगवंत मान

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि बजरंग बली की कृपा से सीएम केजरीवाल को जेल में इंसुलिन दी है। उन्होंने कहा कि आखिरकार बीजेपी और उसके जेल प्रशासन को सद्बुद्धि आई और उन्होंने सीएम केजरीवाल को जेल में इंसुलिन दी।

सीएम मान ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) का शुगर लेवल 320 तक पहुंच गया था। ये भगवान हनुमान के आशीर्वाद और दिल्लीवालों के संघर्ष से ही मुमकिन हो पाया है। हम लोग अपने सीएम केजरीवाल तक इंसुलिन पहुंचा पाने में कामयाब हुए हैं।

ये भी पढ़ेः चंडीगढ़ लोकसभा सीट का मुकाबला इस बार दिलचस्प होने वाला है

पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सुनामी आ गई है। इस सुनामी में विपक्ष उड़ जाएगा। ‘आप’ पार्टी ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश से जुट गए हैं। पंजाब के सभी लोकसभा सीटों पर इस बार झाड़ू चलेगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 2024 के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब 6 चरणों का मतदान होना बाकी है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार आखिरी चरण में मतदान होंगे। आम आदमी पार्टी ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।