पीएम मोदी पर CM मान का बड़ा हमला.. हिंदी में लाखों शब्द लेकिन उन्हें आते हैं केवल 10 से 15

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। सीएम मान ने कहा कि हिंदी भाषा (Hindi language) में डेढ़ लाख के करीब अपने शब्द हैं। जबकि अन्य भाषाओं से लिए हुए शब्दों को मिलाकर इनकी संख्या 6 लाख के करीब पहुंच जाती हैं। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को 10 से 15 शब्द ही आते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः पंजाब का विकास हमारी पार्टी का मुख्य एजेंडा: CM मान

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

पंजाब के सीएम मान (CM Maan) ने कहा कि इसमें हिंदू, मुसलमान, श्मशान, कब्रिस्तान, मंदिर और मस्जिद शामिल हैं। लेकिन वह गरीब, महंगाई जैसे मुद्दों पर यह बात नहीं करते हैं। पंजाब में सोशल बॉन्डिंग इतनी मजबूत हैं, 10 साल में गोलियां व बंब भी चले, लेकिन यह कभी नहीं टूटी है। सभी त्योहार इकट्ठे मनाते हैं। हमें कोई भी तोड़ नहीं सकता है। हम शहर और गांव को अलग नहीं सकते हैं।

सुखविलास बारे में सीएम मान ने कहा?

सुखबीर बादल के सुखविलास बारे में सीएम मान (CM Maan) ने कहा कि इसके हर कमरे के पीछे पूल हैं। उसमें पानी नहीं है, बल्कि लोगों का खून है। क्योंकि उसे लोगों का खून चूसकर बनाया गया है। सुखविलास में 15 साल तक बिजली व अन्य टैक्स माफ है। मेरे हाथ में कागज आ गए हैं। अंधे क्या चाहे दो आंखें। जल्दी ही मैं सुखविलास को जाने वाली सड़क तोड़ने के लिए जेसीबी का कल्च दबाने का शुभारंभ करूंगा।

वहीं, उन्होंने कहा कि सुखविलास को तोड़ेंगे नहीं बल्की वहां पर स्कूल (School) बनाएंगे। इस स्कूल के घर कमरे के बाहर पूल होगा। वहीं, उन्होंने बताया कि एक पंजाब बचाओ यात्रा बचाने के लिए निकले हैं। वह ओपन जीप की छत पर तिरपाल लगाकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी ज्यादा है। तापमान 40 डिग्री चल रहा है। तापमान कम होने वह 2 घंटे के लिए पंजाब बचाने निकलते है।

SYL पर हरियाणा के पूर्व सीएम पर निशाना

सतलुज यमुना लिंक (SYL) के मुद्दे पर सीएम मान ने हरियाणा सरकार (Haryana Government) को भी घेरा है। उन्होंने कहा कि SYL को लेकर जब मीटिंग चल रही थी, उस समय हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था आप मान जाओ। क्योंकि यह नहर आपकी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर के मायके हरियाणा के पिहोवा स्थित गांव में जाएगी।

मैंने उन्हें कहा कि हरियाणा (Haryana) वाले रिश्तों को लेकर इतने गंभीर है कि वह बेटी के घर का पानी का गिलास नहीं पीते है आप उनके यहां से नहर का पानी पहुंचाने की बात कर रहे हैं। यह चीज कैसे हो सकती है। फिर उनका कहना था कि यह बात बाहर जाकर मीडिया से न बोल देना।

ये भी पढ़ेः Punjab का खाली खजाना खाली नहीं हो रहा, भर रहा है: CM मान

सीएम मान ने कैप्टन अमरिंदर की रियासत की खोली पोल

कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि आपको पता है कि पटियाला रियासत कैसे बनी। उन्होंने बताया कि पटियाला रियासत के पहले महाराजा आला सिंह सिद्धू थे। उन्होंने बताया कि जब अहमद शाह अब्दाली भारत से लूटकर शेरशाह सूरी मांग से लाहौर जाता था, तो उसके काफिले को कई बार लूट लिया जाता था। इस चीज से वह काफी परेशान था।

उसने कहा कि जो इस बारे में सूचना देगा उसे उचित इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के पूर्वजों ने उसे बता दिया कि सिख इसे लूटते हैं। इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देने वालों को मार दिया था। साथ इन्होंने इनाम के रूप में पटियाला (Patiala) की सियासत ली थी। वहीं, आज इनके महल में उसका झंडा लगा हुआ है।