CM Mann ने दिल्ली पुलिस पर बोला जोरदार हमला, कही ये बड़ी बात
CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिल्ली पुलिस पर जमकर हमला बोला है। आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने उनके परिवार की औरतों के कपड़े वाले संदूक तक की जांच की है। सीएम मान ने कहा कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने उनके दिल्ली में सीएम हाउस कपूथरला हाऊस (Kaputharla House) में रेड की। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। मुख्यमंत्री मान (CM Mann) ने ये भी कहा कि ये सब बीजेपी (BJP) के हार की बौखलाहट है। इस तरह से सीएम के आवास पर रेड करना बहुत निंदनीय है।
ये भी पढ़ेंः Punjab के श्रम विभाग के 100 प्रतिशत कंप्यूटरीकरण की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना
सीएम मान ने कही ये बात
सीएम मान (CM Mann) ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी वालों का घर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के दफ्तर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। क्या दिल्ली पुलिस उनके घर रेड मारने की हिम्मत दिखाएगी? उन्होंने पूछा कि क्या सिर्फ आम आदमी पार्टी और पंजाब के लोगों के साथ ही ऐसा करने की हिम्मत और इजाजत पुलिस को मिली हुई है?
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अरविंद केजरीवाल ने भी बोला हमला
इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक्स पर लिखा कि BJP की खुली गुंडागर्दी देखिए। बीजेपी (BJP) के नेता खुलेआम पैसे, जैकेट, साड़ियां, जूते बांट रहे हैं। पुलिस और चुनाव आयोग सब देख कर भी अनजान बने बैठे हैं। कानून बीजेपी (BJP) के लिए मज़ाक बन गया है। वहीं दूसरी ओर बिना किसी सुबूत के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के घर में घुसकर रेड कर रहे हैं। ये गुंडागर्दी नहीं तो क्या है? BJP ने सरकारी सिस्टम को अपनी जागीर बना लिया है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। पंजाब के लोगों द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री का अपमान किया गया, हर पंजाबी का अपमान किया गया है। अब जनता चुप नहीं बैठेगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab पुलिस ने लंडा मॉड्यूल के चार सदस्य को किया गिरफ्तार; 2 ग्रेनेड और 2 पिस्तौल बरामद
जानिए पूरा मामला
आपको बता दें कि 30 जनवरी गुरुवार को चुनाव आयोग की टीम दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि कपूरथला हाउस से पैसे बांटे जाने की शिकायत मिली थी। इसी की जांच के लिए हम आए हैं। इसके बाद से ही एक बार फिर दिल्ली की सियासत गरमा गई है आरोपों का दौर शुरू हो गया।
