CM Mann ने दिल्ली के मोती नगर में किया रोड शो, समर्थकों का दिखा जन सैलाब
CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को लेकर आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के उम्मीदवार शिव चरण गोयल के समर्थन में दिल्ली के मोती नगर में एक बड़ा रोड शो (Road Show) का नेतृत्व किया। इस रोड शो में स्थानीय निवासियों की भीड़ उमड़ी, जो निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के अपार समर्थन को दर्शाता है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: दिव्यांगों के लिए मान सरकार का बड़ा कदम, जारी हुआ नोटिफिकेशन, कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी
रोड शो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने वोटर्स से आम आदमी पार्टी के लिए शानदार जीत सुनिश्चित करके 5 फरवरी को दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक दिन बनाने की अपील की। सीएम मान ने कहा कि दिल्ली इतिहास लिखने को तैयार है। आपके भारी समर्थन ने पहले ही बता दिया है कि शिव चरण गोयल को ही जीत मिलेगी। वह आप में से एक हैं और आपके संघर्षों व आकांक्षाओं को समझते हैं।
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कामों को बताते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में दिल्ली का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि आपके भाई के रूप में काम किया है। उनके नेतृत्व में दिल्ली के स्कूलों, अस्पतालों और बुनियादी ढांचे में बदलाव देखने को मिला है। महिलाएं बसों में फ्री में सफर कर रही हैं और आम लोगों को मुफ्त बिजली और पानी मिलता है। यह काम की राजनीति है जिसका प्रतिनिधित्व आम आदमी पार्टी करती है।
ये भी पढे़ंः Punjab के 13 कैडेट्स का एनडीए और अन्य रक्षा अकादमियों में हुआ चयन

सीएम मान (CM Mann) ने पंजाब के अपने का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब में 90 प्रतिशत घरों में 0 बिजली बिल आता है। तीन साल से भी कम समय में बिना किसी रिश्वत या पक्षपात के 50,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई हैं। पंजाब में मोहल्ला क्लिनिक, अत्याधुनिक अस्पताल और अच्छे सरकारी स्कूल अब एक वास्तविकता है। इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा करती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि बीजेपी को हर जगह ‘अबकी बार…’ जैसे नारे लगाती है, लेकिन वे इसे दिल्ली में कहने से बचते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि यहां उनके लिए कोई मौका नहीं है। वहीं कांग्रेस शून्य सीटों का अपना रिकॉर्ड इस बार भी भी कायम रखेगी।
