Greater Noida के Hostel में हड़कंप..अचानक बिगड़ी 100 छात्रों की तबीयत

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में खराब खाना खाने से एक हॉस्टल के 100 से ज्यादा छात्र फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) का शिकार हो गए है। सभी को हॉस्टल के मेस (Hostel Mess) में खाना परोसा गया था। मेस का खाना खाते ही छात्रों के पेट में दर्द होने लगा और उल्टियां भी शुरु हो गईं। इस घटना से हॉस्टल (Hostel) में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फान छात्रों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: रातभर चीखता रहा इस सोसाइटी की लिफ्ट में फंसा इंजीनियर

Pic Social media

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड हॉस्टल (Aryan Residency and Lloyd Hostel) का है। जहां रहने वाले 100 से ज्यादा अलग-अलग कॉलेजों के छात्र खाना खाने के बाद बीमार हो गए हैं। उन्हें पेट दर्द और उल्टियां की समस्या हो रही है। हालत बिगड़ते देख हॉस्टल संचालक घबरा गए। जिसके बाद बीमार पड़े छात्रों को अस्पताल ले जाया गया। कई छात्र तो खुद से ही अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

छात्रों ने हॉस्टल संचालक (Hostel Manager) पर खराब खाना परोसने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई है। जिसपर पुलिस ने बताया कि प्रकरण थाना नॉलेज पार्क पुलिस के संज्ञान में है। 8 मार्च की शाम छात्रों को भोजन खाया गया था, जिस भोजन से छात्रों का पेट खराब हो गया। फौरन उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। फिलहाल, सभी छात्रों की हालत ठीक है। साथ ही शांति-व्यवस्था कायम है। मामले में थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बीती रात लगभग 9:30 बजे शिवरात्रि में व्रत का खाना खाने के बाद छात्रों की तबीयत खराब हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस और फूड विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा। क्योंकि, इससे पहले भी कुछ हॉस्टलों के खिलाफ ऐसी शिकायतें मिल चुकी हैं। छात्रों ने खाने की क्वालिटी से समझौता करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर लॉयड कॉलेज प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हॉस्टल का संचालन निजी स्तर पर कोई और करता है।