Jharkhand

Jharkhand स्थापना दिवस समारोह को लेकर CM हेमंत ने प्रचार वाहन किया रवाना, प्रदेश में उत्सव का माहौल

झारखंड राजनीति
Spread the love

गवर्नर को दिया स्थापना दिवस समारोह में आने का न्योता

Jharkhand News: झारखंड राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंगलवार से स्थापना दिवस समारोह (Foundation Day Celebration) की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ‘रन फॉर झारखंड’ (Run for Jharkhand) से हुई। इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अपने आवास से 25 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन रांची, खूंटी और रामगढ़ जिलों में भ्रमण कर जनता को सरकार की उपलब्धियों और राज्य के 25 वर्षों के विकास सफर से अवगत कराएंगे। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

सांस्कृतिक कार्यक्रम में झलकी झारखंड की परंपरा

आपको बता दें कि कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नृत्य और गीतों के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार उपस्थित रहे। तीनों ने कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand सरकार का बड़ा फैसला, श्रमिकों के हित में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने दी राज्यवासियों को शुभकामनाएं

राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने झारखंडवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर गर्व और उत्साह से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष झारखंड की स्थापना के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का भी संयोग है, जो इस दिन को और भी विशेष बनाता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में झारखंड तेजी से विकास करेगा और पूर्ण राज्य के सपने को साकार करेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

गवर्नर को दिया स्थापना दिवस समारोह में आने का न्योता

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने राजभवन जाकर गवर्नर संतोष कुमार गंगवार (Governor Santosh Kumar Gangwar) से मुलाकात की और उन्हें 15 नवंबर को मोरहाबादी में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को ‘झारखंड सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025’ को स्वीकृति प्रदान करने के लिए धन्यवाद भी दिया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: राज्य की तरक्की के लिए ‘रन फॉर झारखंड’, CM हेमंत सोरेन ने दी बधाई

मोरहाबादी मैदान में होगी मुख्य समारोह की झलक

मुख्य स्थापना दिवस समारोह (Foundation Day Celebration) 15 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में झारखंड के विकास, संस्कृति और जनकल्याण से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।