Haryana के कच्चे कर्मचारियों को CM सैनी का तोहफा, पढ़िए पूरी खबर
Haryana News: हरियाणा के कच्चे कर्माचारियों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार (Nayab Singh Saini Government) ने कच्चे कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। सैनी सरकार ने इन्हें पक्का करने के लिए तैयारिया शुरु कर दी है। आने वाले 2 सप्ताह के भीतर कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाएगा। हरियाणा (Haryana) में 20 साल से ज्यादा समय से काम कर रहें सभी अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कैडर पदों के सृजन के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) के निर्देश के बाद 28 नवंबर को मुख्य सचिव कार्यालय (Chief Secretary’s Office) की तरफ से इसके लिए मंजूरी मिल गई है।
ये भी पढ़ेंः Haryana: हरियाणा के लोगों को CM सैनी का तोहफा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का होगा फ्री इलाज

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मिलेगी पक्की नौकरी-खुश हुए कर्मचारी
मुख्य सचिव कार्यालय (Chief Secretary’s Office) के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने अपनी मुहर लगाकर मंजूरी दे दी है कि अब अस्थायी कर्मचारियों को वास्तव में पक्की नौकरियां मिल जाएगी। हरियाणा सरकार (Haryana Government) के अधिकारी 2 सप्ताह के भीतर अंदर ऐसे सभी अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करेंगे। साथ ही परिणामी वित्तीय लाभ भी देंगे। यह जानकारी हरियाणा की सैनी सरकार ने अस्थायी कर्मचारियों द्वारा दायर याचिका के जवाब में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में दी है।
ये भी पढ़ेंः Haryana: महिलाओं को कब से मिलेंगे 2100 रुपये? CM नायब सिंह सैनी ने दी जानकारी
आपको बता दें कि याचिकाकर्ताओं ने हरियाणा में 20 साल से ज्यादा समय से कार्यरत सभी अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसकी सुनवाई में हरियाणा सरकार ने यह जानकारी दी है।
सीएम नायब सिंह सैनी के इस फैसले से कच्चे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।