मुख्यमंत्री बोले- राज्य सरकार देगी हर संभव सहयोग
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) से मंगलवार को माउंट एवरेस्ट फतह (Conquering Mount Everest) करने वाले 16 वर्षीय सचिन कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मई 2025 में सचिन ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर राज्य और देश का मान बढ़ाया था। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने सचिन को उनकी इस अद्भुत और साहसिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कम उम्र में बड़ा कारनामा
आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि इतनी कम उम्र में एवरेस्ट जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी को फतह करना साहस, दृढ़ निश्चय और कठिन परिश्रम का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सचिन कुमार ने न केवल अपने परिवार और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए नई प्रेरणा बनकर उभरे हैं।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: दिल्ली ब्लास्ट पर एक्शन मोड में उत्तराखंड सरकार, CM धामी ने DGP को दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड की वीर भूमि से उभरते युवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की धरती वीरता और पराक्रम की भूमि रही है। राज्य के युवा आज शिक्षा, खेल, विज्ञान और पर्वतारोहण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को खेल, साहसिक गतिविधियों और पर्वतारोहण में आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
राज्य सरकार देगी हर संभव सहयोग
सीएम धामी ने सचिन को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली और परिश्रमी युवाओं को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सचिन बोले- ‘मुख्यमंत्री से मिलकर मिला प्रेरणा स्रोत’
सचिन कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री से मिलकर अत्यंत प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी निरंतर मेहनत करते रहेंगे और देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
