Delhi Election: CM आतिशी ने सोसायटियो को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, पढ़िए पूरी खबर
Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी दल अपना दमखम लगाकर प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) ने सोसायटियों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की तरफ से सोमवार को आइपी एक्सटेंशन क्षेत्र (IP Extension Area) में सोसायटी-आरडब्ल्यूए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ( CM Atishi) पहुंचीं। आईपी एक्सटेंशन की सोसायटियों की आरडब्ल्यूए ने संयुक्त रूप से मिलकर सोसायटी में किए जाने वाले विकास कार्यों का एक मसौदा सीएम आतिशी को सौंपा।
ये भी पढे़ंः Delhi Election 2025: केजरीवाल ने जारी किया दिल्ली चुनाव का मैनिफेस्टो
सीएम आतिशी (CM Atishi) ने यह दावा किया कि विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में आप का विधायक बनने पर हर एक सोसायटी की आरडब्ल्यूए को विधायक निधि से 20 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए दिए जाएंगे। इससे वह सड़कें, लाइट, गेट व पार्किंग का सुंदरीकरण समेत दूसरे विकास कार्य खुद करवा सकेंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बीजेपी पर सीएम का तीखा हमला
मुख्यमंत्री आतिशी विश्वास नगर से मौजूदा बीजेपी विधायक ओपी शर्मा पर हमलावर दिखीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के विधायक को महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली सरकार को सीसीटीवी कैमरे भी लगाने नहीं दिए।
बड़ी मुश्किल से आईपी एक्सटेंशन की पार्षद रचना सिंह ने कैमरे लगवाने का काम शुरू किया, लेकिन बीजेपी विधायक ने एलजी से शिकायत करके वह काम भी रुकवा दिया। सीएम ने कहा कि दिल्ली में जिस विधानसभा में आप का विधायक है वहां की कालोनी से लेकर हर सोसायटी में विकास कार्य करवाए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal: केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतेने पर ये बनेंगे डिप्टी सीएम

आप के पास काम करने की इच्छा शक्ति-सीएम आतिशी
उन्होंने कहा कि आरोप लगाया जाता है कि जिस राज्य में बीजेपी की सरकार है, वहां पर लाइट बहुत जाती है। घंटों तक लाइट नहीं आती है, स्थानीय लोग परेशान रहते हैं। दिल्ली में पिछले वर्ष गर्मियों में पारा 50 डिग्री से अधिक रहा है, उसके बाद भी लाइट नहीं गई।
आप के पास काम करने की इच्छा शक्ति है। बीजेपी कितना भी झूठा प्रचार कर ले, आप को सत्ता में आने से रोक नहीं सकती है। इस मौके पर पार्षद रचना, धर्मवीर सिंह, रमन, प्रवेश भारद्वाज, हितेश शर्मा मौजूद रहे।
अरविंद केजरीवाल अपनी 15 गारंटियां लागू करेंगे
आपको बता दें कि राज्यसभा सदस्य और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोमवार को लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी बीबी त्यागी के साथ रोड शो किया। वह कृष्णा नगर और शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में हुए रोड शो में भी पहुंचे। पूर्व क्रिकेटर हरभजन ने कहा कि दिल्ली के लोगों को अरविंद केजरीवाल पर पूरा भरोसा है कि वह चुनाव के बाद अपनी 15 गारंटियां लागू करेंगे।
आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पहले भी फ्री बिजली, पानी, स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल समेत सभी गारंटियां पूरी की हैं। हरभजन सिंह ने आगे कहा कि आज सबके बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमें उम्मीद है कि आप को भारी मतों से जीत मिलेगी। रोड शो के दौरान हरभजन के साथ लोगों ने सेल्फी ली। उनके फैन्स ने आटोग्राफ भी लिए।
