Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन इन जगहों की करें सफाई, बरसेगी मां लक्ष्मी जी की कृपा

Life Style Trending Vastu-homes
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Dhanteras 2023: दिवाली का शुभ त्यौहार बेहद नजदीक है। ऐसे में दिवाली से पहले धनतेरस का त्यौहार भी सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो इस दिन नई नई चीजों को खरीदना अत्यंत लाभदायक होता है। धनतेरस के त्यौहार को धनतेरस त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। दिवाली के त्यौहार को आने से पहले से ही हम घर की साफ सफाई में जुट जाते हैं। लेकिन इसी के साथ ही धनतेरस के त्यौहार में इन जगहों की साफ सफाई यदि आप करते हैं। तो भगवान की विषेश कृपा आपके उपर सदैव बनी रहती है।

Pic: Social Media

उत्तर दिशा
धनतेरस के शुभ दिन में आपको अपने घर के उत्तर दिशा की साफ सफाई करनी ही चाहिए। क्योंकि मान्यता के अनुसार उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी जी का वास होता है। इसलिए उत्तर दिशा को साफ जरूर करें।

ईशान कोण
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक ईशान कोण को देवी देवताओं के स्थान के रूप में भी जाना जाता है। ईशान कोण घर के उत्तर पूर्व दिशा की ओर होता है। वहीं ये घर का सबसे जरूरी और अहम स्थान है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर बनवाते हैं तो ईशान कोण में ही किचन और भगवान का कमरा बनाया जाता है। इसलिए ईशान कोण को साफ जरूर रखें।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2023: धनतेरस में इस तरह से खरीदें झाड़ू, जीवन भर नहीं होगी धन की कमी

ब्रह्मा स्थान
घर के बीच में जो स्थान होता है उसे ब्रह्मा स्थान कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक घर के इस स्थान में देवताओं का वास होता है। इसलिए इस जगह की साफ सफाई आपको धनतेरस के पहले ही कर लेनी चाहिए। इसके अलावा आपको यहां पुरानी चीजों को भी नहीं रखना चाहिए।

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News