Delhi News

Delhi News: पूर्वी दिल्ली में भारत विकास परिषद का सेवा कार्य, कंबल वितरण के साथ लगेगा एनीमिया जांच शिविर

Trending दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi News: भारत विकास परिषद की अरिहंत शाखा द्वारा 7 जनवरी को प्रातः 11:30 बजे कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय सुरेश जैन जरूरतमंदों को कंबल वितरित करेंगे। कार्यक्रम के साथ ही एनीमिया जांच शिविर भी लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Noida: एग्जाम में मोबाइल से कर रही थी नकल, टीचर ने डांटा फिर…?

इस आयोजन में विपुल जैन एवं शौभना भार्गव की विशेष भूमिका रहेगी। कार्यक्रम में पूर्वी प्रान्त भारत विकास परिषद की ओर से संरक्षक संजय गोयल (विधायक, शाहदरा) एवं विनय जैन सहभागिता करेंगे। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष दिलेराम चौधरी, महासचिव विवेक गोयल, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल तथा सेवा संयोजक गोपाल कृष्ण बंसल भी उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Infosys: इंफ़ोसिस के इंजीनियर्स के लिए बड़ी और अच्छी ख़बर

कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद की अरिहंत शाखा द्वारा किया जा रहा है। शाखा के पदाधिकारियों में अध्यक्ष विजय गोयल, सचिव विपिन जैन तथा अभिषेक जैन प्रमुख रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे।