4 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 4 जनवरी 2026 से माघ मास की शुरूआत हो रही है। आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। आज कोई व्रत या त्योहार नहीं है। वार के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो सूर्य देव को समर्पित होता है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो कि 12:29 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:05 पीएम से 12:47 पीएम तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 4:20 पीएम से 5:38 पीएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries) आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। बच्चों से आज आपको गुड न्यूज़ मिल सकती है। आर्ट्स के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज इनोवेटिव विचार आ सकते है। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार मिलने के शुभ संकेत है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने किसी करीबी दोस्त के साथ बाहर के मौसम का लुत्फ़ उठायेंगे। अपने करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित होंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश लेना लाभदायक होगा। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का द्वादश होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सायंकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। आपके रुके हुए काम आज बनने लग जाएंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज अच्छी आमदनी होने का योग है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छे ऑफर आ सकते है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
कन्या राशि (Virgo) आज कार्यक्षेत्र में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जायेगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।
तुला राशि (Libra) आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य में पैसों की बचत करने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से और भी बेहतर होगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका फेवर लेंगे। आज आपके सूझ बूझ और अच्छे बिजनेस आइडियाज से प्रभावित होकर बॉस आपको उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी सम्बन्धी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरूद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से करने से बचें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा उनकी एकाग्रता बढ़ेगी पढ़ाई में मन लगेगा।
मीन राशि (Pisces) राशि स्वामी शनि की द्वितीय स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सायंकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा-पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
