Chhattisgarh News: आदिवासी बहुल और कृषि आधारित आजीविका वाले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की ग्राम पंचायत करमरी में वीबी-जी राम जी (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन–ग्रामीण) के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर “आत्मनिर्भर गांव – विकसित भारत” का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों में योजना को लेकर उत्साह और सामूहिक भागीदारी साफ दिखाई दी।
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल, गाँव-गाँव जाकर सुनी गई लोगों की समस्याएँ
आजीविका डबरियों से बढ़ेगा रोजगार और आय
कार्यक्रम के अंतर्गत कन्वर्जेंस आधारित आजीविका डबरियों, कृषि कार्यों और मछली तालाब निर्माण का अवलोकन किया गया। ये कार्य कृषि, उद्यानिकी, सीआरईडीए और वन विभाग के आपसी समन्वय से चल रहे हैं। इन डबरियों से मछली पालन, सिंचाई सुविधा, दलहन-तिलहन की खेती और उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आदिवासी और सीमांत किसानों को स्थायी आजीविका और अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे।
Chhattisgarh News: स्थानीय भागीदारी से ही योजनाओं की सफलता
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य बताते हुए कहा कि स्थानीय रोजगार सृजन और कन्वर्जेंस मॉडल से गांवों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने जोर दिया कि ग्राम स्तर पर सक्रिय सहभागिता, पारदर्शिता और सामुदायिक स्वामित्व के बिना किसी भी योजना की सफलता संभव नहीं है और वीबी-जी राम जी इन्हीं सिद्धांतों पर आधारित है।
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल, गाँव-गाँव जाकर सुनी गई लोगों की समस्याएँ
मछली पालन को मिला प्रोत्साहन
कार्यक्रम के दौरान हितग्राही श्री विनोद कुमार और श्री दलपत साई मेहरू राम को मछली जाल वितरित किए गए। इससे मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा और स्वरोजगार के प्रति ग्रामीणों का उत्साह बढ़ेगा। हितग्राहियों ने बताया कि वे मछली पालन के साथ दलहन-तिलहन की खेती भी करेंगे, जिससे उनकी आय में लगातार वृद्धि होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
Chhattisgarh News: ग्रामीणों ने बताया सर्वांगीण विकास की पहल
ग्रामीणों ने वीबी-जी राम जी योजना को आदिवासी बहुल और कृषि आधारित जिले के लिए आत्मनिर्भरता और सर्वांगीण विकास की दिशा में अहम कदम बताया। “गांव आत्मनिर्भर होंगे, तभी भारत विकसित बनेगा” के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्रालय की सराहना
करमरी में हुए इस कार्यक्रम की केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रशंसा की। मंत्रालय ने कार्यक्रम से जुड़े फोटो और वीडियो साझा करते हुए इसे ग्रामीण विकास की प्रेरक पहल बताया।
