Rajasthan: सिंधु नदी के पानी की सौगात पर बोले मुख्यमंत्री – ‘भाग्यशाली हैं इलाके के लोग’
Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) जिले के लोगों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के लोग भाग्यशाली हैं, क्योंकि उन्हें जल्द ही सिंधु नदी (Sindhu River) का पानी मिलने वाला है। मुख्यमंत्री को श्रीडूंगरगढ़ (Sridungargarh) के गांव गुसाईंसर बड़ा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। पढ़िए पूरी खबर…

प्रधानमंत्री मोदी ने बदली गरीबी की परिभाषा
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी की परिभाषा ही बदल दी है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश के युवा, महिला, किसान और मजदूरों के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अंत्योदय की भावना से आयोजित इन शिविरों में नामांतरण, बंटवारा और रास्तों से जुड़े विवादों का समाधान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan सरकार ने दे दी बड़ी खुशखबरी, लाखों बेरोजगारों को मिलेगी सरकारी नौकरी
सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, कांग्रेस पर निशाना
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि अब तक 69 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, 1.88 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी हो चुका है, राइजिंग राजस्थान के तहत 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए हैं, 51 लाख लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा गया है और पांच हजार गांवों को बीपीएल सूची से मुक्त किया गया है।
ट्रॉमा सेंटर और कॉलेज की घोषणा
श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर (Trauma Center) को लेकर मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने केवल घोषणा की थी, लेकिन बजट नहीं दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि अब भाजपा सरकार न केवल ट्रॉमा सेंटर बनाएगी, बल्कि इसके लिए जमीन और भवन निर्माण की राशि भी देगी। इसके साथ ही उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान खोलने का संकेत भी दिया।
पेपर लीक पर जीरो टॉलरेंस
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सपनों को समझती है, और इसीलिए गत डेढ़ साल में एक भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह सिर्फ घोषणाएं करती है, जबकि भाजपा जनहित में काम करती है।
डेढ़ साल बनाम पांच साल का मुद्दा
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें डेढ़ साल बनाम पांच साल की तुलना से दर्द होता है। कांग्रेस ने केवल वादे किए, लेकिन काम नहीं किया। इसके विपरीत प्रधानमंत्री मोदी हकीकत के सपने दिखाते हैं और उन्हें पूरा करते हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर का जिक्र करते हुए कहा कि अब पाकिस्तान की ओर बहने वाले पानी को रोका गया है, जिसका फायदा बीकानेर समेत अन्य जिलों को मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: खनन और पर्यावरण के बीच संतुलन पर हमारी सरकार का विशेष फोकस: CM Bhajanlal Sharma
विधायक ताराचंद सारस्वत ने जताया आभार
श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत गांवों को जोड़ने, नहरी पानी के लिए जलाशय निर्माण और बीकानेर-जयपुर हाइवे पर ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। साथ ही, गांव में कॉलेज की मांग भी रखी।
