Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
रायपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल
मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित ऐश्वर्या विंड मिल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल की पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया।
समाजसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने की कामना की।
कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, श्री छगन मुंदड़ा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
