Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai रविवार को जशपुर जिले के विकासखंड कुनकुरी स्थित ग्राम कलिबा में नवनिर्मित Kalibeshwar Mahadev Temple के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी Kaushalya Sai भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री ने यज्ञमंडप में हरिनाम संकीर्तन करते हुए परिक्रमा की और यज्ञशाला में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति व परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम भी हैं।
सनातन संस्कृति देती है सद्भाव और भाईचारे का संदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति सेवा, सद्भाव, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं।
उन्होंने ग्रामवासियों को मंदिर निर्माण के लिए बधाई देते हुए ग्राम कलिबा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही हनुमान टेकरी में सामुदायिक भवन और सूर्य नमस्कार की मुद्राओं की प्रतिकृति निर्माण की भी घोषणा की गई।

सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने अपने 28 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की अधिकांश गारंटियों को तेजी से लागू किया है।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत अब तक महिलाओं के खातों में 17 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है। साथ ही रामलला दर्शन योजना के जरिए 42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शन कराए जा चुके हैं।
जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुशासन तिहार और विशेष राजस्व शिविरों के जरिए आम जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू की जाएगी, जिसके लिए टोल फ्री नंबर जारी होगा। इस माध्यम से लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
बिजली बिल माफी और पैक्स समितियों का भी किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत प्रदेशभर में शिविर लगाए जा रहे हैं और 757 करोड़ रुपये के बिजली बिल माफ किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की।
उन्होंने बताया कि हाल ही में 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का वर्चुअल शुभारंभ किया गया है, जिससे प्रदेश में पैक्स समितियों की संख्या बढ़कर 2573 हो गई है। अब किसानों को खाद, बीज और अल्पकालीन ऋण जैसी सुविधाएं गांव के नजदीक ही मिल सकेंगी।
इस अवसर पर Jageshwar Yadav, Shambhunath Chakravarty, Salik Sai, Upendra Yadav, Sushila Sai और Bharat Sai समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।
