Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ तेजी से बढ़ रहा है समृद्धि की ओर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़
Spread the love

Chhattisgarh News: रायपुर, 24 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से समृद्धि और विकास की दिशा में अग्रसर है। नक्सलवाद, जो कभी प्रदेश के लिए चुनौती था, अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

9.85 करोड़ रुपये की जल आवर्धन योजना और प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण भी शामिल है।

किसानों और सड़कों के लिए बड़े निर्णय

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु राज्य की सिंचाई परियोजनाओं के मरम्मत और विकास के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 750 सड़कों को मंजूरी मिल चुकी है।

भविष्य की योजनाएं और निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। नई औद्योगिक नीति के तहत अब तक 7.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिन पर तेजी से काम चल रहा है।

शिक्षा और खेल में प्रोत्साहन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 36वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

जशपुर जिले को 51.73 करोड़ के विकास कार्य

मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले के कोतबा में लगभग 51.73 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें शामिल हैं:

  • कोतबा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन
  • तहसील लिंक कोर्ट की स्थापना
  • रेस्ट हाउस निर्माण
  • इंडोर स्टेडियम का निर्माण
  • कोतबा जल आवर्धन योजना के लिए अतिरिक्त राशि
  • कोकियाखार में सामुदायिक भवन निर्माण
  • बागबहार में सप्ताह में एक दिन एसडीएम (लिंक कोर्ट)

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन कार्यों में 4.37 करोड़ रुपये की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन और

नागरिक और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, विधायक श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, पूर्व विधायक श्री भरत साय सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।