Chhath Puja: आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जोर-शोर से चल रही हैं।
Chhath Puja: आस्था के महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) की तैयारियां ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में जोर-शोर से चल रही हैं। घाटों की मरम्मत और सजावट का काम अंतिम चरण में है। इस बार आयोजन को और भी खास बनाने के लिए घाटों पर गंगाजल (Ganga Water) का छिड़काव, कन्नौज के इत्र से सुगंधित वातावरण और ड्रोन से पुष्पवर्षा जैसी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?
25 अक्टूबर से शुरू होगा महापर्व
इस बार छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ होगी। इस दिन श्रद्धालु पवित्र स्नान करके भोग तैयार करते हैं। इसके बाद 26 अक्टूबर को खरना मनाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पूरे दिन व्रत रखकर शाम को पूजा के बाद व्रत खोलते हैं। 27 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन होगा।
दो छठ घाटों पर होगा भव्य आयोजन
चेरी काउंटी सोसायटी (Cherry County Society) के पास स्थित छठ घाट पर नेफोवा फाउंडेशन और पूर्वांचल एकता मंच की ओर से पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दो घाटों का निर्माण किया गया है। इन घाटों की मरम्मत लगभग पूरी हो चुकी है।
गढ़ गंगा से 25 हजार लीटर गंगाजल दो टैंकरों में मंगवाया जा रहा है, जिसे घाटों पर छिड़का जाएगा। कन्नौज के इत्र से घाटों को महकाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को एक पवित्र और विशेष वातावरण का अनुभव होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन
नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि इस बार आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया गया है। 25 अक्टूबर को प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा प्रस्तुति देंगी। 26 अक्टूबर को बिहार के लोकगायक धीरजकांत की प्रस्तुति होगी। 27 अक्टूबर को आसपास की सोसाइटियों के स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा।
एक और घाट तैयार
पूर्वांचल एकता मंच के उपाध्यक्ष दीपांकर कुमार ने जानकारी दी कि छठ व्रतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए चेरी काउंटी घाट पर एक से डेढ़ हजार लोगों के पूजन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एक नया घाट भी तैयार कराया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु पूजा में भाग ले सकें।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: टशन के चक्कर में जान पर बन आई, देखिए वीडियो
सोसायटियों में भी तैयारी तेज
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसायटियों में भी छठ पूजा को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी लोग पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ सूर्य उपासना के इस पर्व को मनाने की तैयारी में जुटे हैं। इस बार की छठ पूजा न केवल श्रद्धा का प्रतीक होगी, बल्कि आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक रंगों के साथ एक भव्य आयोजन का रूप भी लेगी।
